पहले से बहुत बदल गई है 'अनुपमा' की पाखी शाह, देखें मुस्कान बामने की ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 10:28 AM IST

Muskan Bamne Transformation Photos: मशहूर टीवी सीरियल अनुपमा में पाखी शाह का रोल प्ले करने वाली मुस्कान बामने पहले से काफी बदल गई हैं। देखें उनकी पहले और अब की तस्वीरें।

पहले से बहुत बदल गई है 'अनुपमा' की पाखी शाह, देखें मुस्कान बामने की ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज
Photo Credit: Instagram

टीवी सीरियल अनुपमा दर्शकों के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है जो शुरुआत से ही फैंस को पसंद आ रहा है। शो का हर कैरेक्टर अपने आप में खास है। इस शो में अनुपमा की बेटी पाखी शाह का रोल प्ले कर रही हैं एक्ट्रेस मुस्कान बामने।

इन शोज और फिल्म में किया काम

मुस्कान के काम को शो में भी काफी पसंद किया जा रहा है। वो पिछले कई साल से एक्टिंग कर रही हैं और बीते सालों में पहले से काफी बदल गई हैं। मुस्कान पिछले करीब 09 साल से एंटरटेनमेंट जगत में काम कर रही हैं। वो क्राइम पेट्रोल और गुमराह जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। मध्य प्रदेश में जन्मीं मुस्कान बामने ने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म हसीना पारकर में काम किया था। फिल्म में उन्होंने हसीना पारकर की बेटी उमैरा का रोल प्ले किया था। इसके अलावा साल 2017 में ही उन्होंने टीवी सीरियल बकुला बुआ का भूत से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। 

'अनुपमा' से मिली पहचान

इसके अलावा वो एक थी हिरोइन और सुपर सिस्टर्स में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि उन्हें पहचान टीवी शो अनुपमा से ही मिली। मुस्कान ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, 'मैं 7वीं क्लास में थी जब एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मध्य प्रदेश से मुंबई आ गई थी। मैंने कुछ टीवी शो और फिल्म हसीना पारकर में काम किया लेकिन मुझे पहचान मिली अनुपमा के बाद। इंस्टाग्राम पर मेरे फॉलोअर्स बढ़े और मुझे पहचानने लगे। वो मुझे पाखी कहते हैं। मुझे खुशी होती है जब लोग मुझे मेरे स्क्रीन नाम से बुलाते हैं।'

लॉकडाउन में घटाया वजन

मुस्कान ने बताया था कि लॉकडाउन के दौरान उनका काफी वजन बढ़ गया था। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें पर्दे पर पतला दिखना है। एक्ट्रेस ने कहा कि इसके बाद उन्होंने वर्कआउट करना शुरू किया और 9 किलो वजन घटाया। अब वो अपने लुक्स से खुश हैं। 

सोशल मीडिया पर भी मुस्कान काफी एक्टिव हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

End of Article