टीवी मसाला

तलाक की खबरों के बीच Arti Singh ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा 'बुरे कर्म कर कहां छुपोगे?'

Arti Singh Shared Cryptic Post Amid Divorce Rumours: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर तलाक की खबरों के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। ऐसे में लोग अंदाज लगा रहे हैं की क्या शादी के 4 महीने बाद ही इस कपल के बीच अनबन होने लगी है?

Image

Arti Singh Shared Cryptic Post Amid Divorce Rumours

Arti Singh Shared Cryptic Post Amid Divorce Rumours: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस साल अप्रैल में एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग धूम धाम से शादी की थी। कपल की शादी में टीवी से लेकर बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने शिरकत की थी। कई दिनों से अब आरती और दीपक को लेकर खबरें उड़ रही थी की इन दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है और जल्द यह तलाक ले सकते हैं। अब हाल ही में इन्ही खबरों के बीच एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह बुरे कर्म को लेकर बात कर रही हैं।

आरती सिंह (Arti Singh) शादी के बाद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और देश या इंडस्ट्री में चल रहे मुद्दों पर अपनी राय हमेशा शेयर करती हैं। एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी को लेकर खबर उडी थी की वह जल्द ही पति दीपक से तलाक लेने वाली है। इन रुमर्स के बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि बुरे कर्म कर कहां छुपोगे? आकाश, वायु, धरती सभी उसी का है। इस पोस्ट से पहले एक्ट्रेस अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर चुकी हैं।

Arti Singh Shared Cryptic Post Amid Divorce Rumours

Arti Singh Shared Cryptic Post Amid Divorce Rumours

बता दें तलाक की खबरों को सुनते ही एक्ट्रेस ने मीडिया और फैंस के आगे साफ कर दिया था की सभी रुमर्स झूठे हैं। आरती ने कहा था कि हम अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रहे हैं और इसमें कोई परेशानी या गड़बड़ नहीं है। इस बयान से आरती एक चाहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली थी। बता दें आरती सिंह सलमान खान के शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का हिसा रह चुकी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article