टीवी मसाला

Arti-Dipak Wedding: आरती के घर बारात लेकर पहुंचे दीपक चौहान, भांजी की शादी में पहुंचे गोविंदा

Arti-Dipak Wedding: कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह आज दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दूल्हे राजा आरती को लेने के लिए उनके घर पहुंच गए है। सोशल मीडिया पर दीपिक का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, कृष्णा ने कहा कि बहन की शादी हर भाई के लिए भावुक कर देने वाला पल होता है।

Image

Arti Singh- Dipak Chauhan Wedding (credit Pic: Instagram)

Arti-Dipak Wedding: गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस आज अपने जीवन की नई शुरुआत करने वाली हैं। एक्ट्रेस दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी। आरती के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। आरती बिजनेसमैन दीपक से शादी कर रही हैं। आज का दिन आरती के भाई कृष्णा अभिषेक के लिए काफी खास है। कृष्णा ने पैपराजी से बात करते हुए कहा, ये हम सब के लिए काफी इमोशनल मोमेंट हैं। आज आरती की शादी के साथ-साथ उसकी विदाई भी है। कृष्णा के साथ उनकी पत्नी कश्मीरा और दोनों बेटे भी नजर आए।

कश्मीरा ने कहा, ये हम सब के लिए भावुक कर देने वाला पल है। आरती को मैं पिछले 18 साल से जानती हूं। हमारे लिए 18 साल का बच्चा बड़ा हो गया है। ये हम सब के लिए इमोशनल मोमेंट है। वीडियो में कश्मीरी और कृष्णा अभिषेक व्हाइट आउटफिट में नजर आए। दोनों ट्विनिंग आउटफिट में दिखाई दिए।

कृष्णा बोले- हम सब के लिए इमोशनल मोमेंट हैं

दूल्हे राजा पहुंचे आरती के घर

दूल्हे राजा दीपक चौहान आरती के घर बारात लेकर पहुंच चुके हैं। व्हाइट शेरवानी में दीपक काफी हैंडसम लग रहे हैं। दीपक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दूल्हा राजा के बाद हर किसी को आरती का इंतजार है।

आरती की शादी में पहुंचे करण-बिपाशा

शादी में पहुंचे गोविंदा

इस शादी में करण सिंह ग्रोवर अपनी पत्नी बिपाशा बसु के साथ पहुंचे हैं। करण व्हाइट शेरवानी में नजर आए। वहीं, पिंक सूट में बिपाशा बला की खूबसरत लग रही हैं। इस शादी में टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे नजर आने वाले हैं। फैंस को उम्मीद थी कि इस शादी में गोविंदा भी अपनी भांजी को आशीर्वाद देने पहुंचें। जिसे देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article