टीवी मसाला

Arti Singh की शादी में दो महीने बाद ही मचा तूफान! अफवाहें देख एक्ट्रेस का खौला खून

Arti Singh Breaks Silence On Trouble In Marriage Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह ने बीते अप्रैल माह में दीपक चौहान के साथ शादी रचाई थी। लेकिन हाल ही में उनकी शादी में तूफान मचने की खबर आने लगी। जिसे लेकर अब एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है। उन्होंने इस मामले पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।

Image

आरती सिंह की शादी में मची उथल-पुथळ?

Arti Singh Breaks Silence On Trouble In Marriage Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में खूब जगह बनाई है। आरती सिंह ने इसी साल अप्रैल में दीपक चौहान के साथ शादी रचाई थी, जिसमें परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई खास दोस्त भी शामिल हुए थे। आरती सिंह (Arti Singh) और दीपक चौहान हनीमून के लिए पेरिस गए थे, जहां से कपल ने रोमांटिक तस्वीरें भी साझा की थीं। लेकिन कुछ वक्त पहले आरती सिंह ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसे देख उनकी शादी में उतार-चढ़ाव की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। लेकिन अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने न केवल चुप्पी तोड़ी है, बल्कि शादी में मचे तूफान की खबरों पर भी नाराजगी जाहिर की है।

आरती सिंह (Arti Singh) ने अपनी और दीपक चौहान (Deepak Chauhan) की शादी में आए उतार-चढ़ाव की खबरों को सिरे से खारिज किया। एक्ट्रेस ने एक न्यूज चैनल को टैग करते हुए लिखा, "मतलब मैं असल जिंदगी में सब्र और धैर्य के बारे में बात नहीं कर सकती, क्योंकि तुम लोगों के मुताबिक इसका मतलब मेरी शादी में परेशानी है। अरे यार कम से कम थोड़ा तो जिम्मेदार बनो और यूं ही कुछ भी मत लिख दो। उन लोगों में से मत बनो, जो कुछ भी बकवास लिखते हैं। मैं अपने गुरुजी को मानती हूं और उनकी कही बातों को साझा करती हूं। बहुत से लोग मुझे भी फॉलो करते हैं।"

आरती सिंह (Arti Singh) ने अपनी क्रिप्टिक पोस्ट के बारे में आगे लिखा, "मैं ये चीजें इसलिए साझा करती हूं क्योंकि पता नहीं किसे इस चीज को सुनने की किसे जरूरत है। भगवान के लिए थोड़ा जिम्मेदार बनें और अपनी छवि का भी ख्याल रखिए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article