Arti Singh open Up On Sunita Ahuja Reunion With Krushna-Kashmera: टीवी के पॉपुलर कपल कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी मस्ती लोगों को खूब पसंद आती है। कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह का चंद दिनों पहले ही मामी सुनीता आहूजा के साथ भी रीयूनियन हुआ, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। तीनों को साथ देख उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली। वहीं अब कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह और गोविंदा की पत्नी के रीयूनियन पर एक्ट्रेस आरती सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। आरती सिंह ने तीनों के मेल-मिलाप पर खुशी जाहिर की। लेकिन उन्होंने अपने दिल की इच्छा भी जाहिर की। यह भी पढ़ें: गोविंदा की भांजी Arti Singh गोद लेंगी संतान, मुश्किल है प्रेग्नेंसी! पति से बोलीं- बच्चा पैदा कर पाऊंगी या नहीं...
आरती सिंह ने सुनीता आहूजा संग कृष्णा-कश्मीरा के रीयूनियन पर तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब
आरती सिंह ने अपने चैट शो 'स्वीट गॉसिप' के प्रमोशन के दौरान अपनी मामी सुनीता आहूजा व भाई-भाभी कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के रीयूनियन पर बयान दिया। उन्होंने कहा, "दो साल पहले माफी हो गई होती तो मामी मेरी शादी में आ जातीं, तो मुझे और ज्यादा खुशी होती। लेकिन कोई बात नहीं, अभी तो जिंदगी जश्न ही है, तो मामी आगे और कार्यक्रमों में आएंगी।" बता दें कि आरती सिंह की शादी में गोविंदा और उनके बेटे यशवर्धन आहूजा ने शिरकत की थी। लेकिन सुनीता आहूजा और उनकी बेटी इस शादी से दूर रही थीं। यह भी पढ़ें: Govinda की भांजी आरती सिंह 13 साल की उम्र में नौकर की हवस का बनीं शिकार, एक्ट्रेस ने खौफनाक कदम उठाकर बचाई इज्जत
फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब
14 सालों बाद खत्म हुईं रिश्तों में दूरियां
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के बीच 14 सालों बाद रिश्ते दुरुस्त हो गए हैं। 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर खुद उन्होंने मीडिया के सामने कहा था, "14 साल के बाद आज वनवास खत्म हुआ है।" बता दें कि एक वक्त ऐसा भी था जब सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को देखने तक से मना कर दिया था। लेकिन आज चीजें ठीक होने के बाद सुनीता उन्हें अपना बेटा और बहू बताती हैं।
