गोविंदा की भांजी Arti Singh गोद लेंगी संतान, मुश्किल है प्रेग्नेंसी! पति से बोलीं- बच्चा पैदा कर पाऊंगी या नहीं...

Arti Singh And Dipak Chauhan To Adopt Kid: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आरती सिंह ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने और दीपक चौहान ने बच्चा गोद लेने का फैसला किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरती सिंह ने प्रेग्नेंसी को लेकर किया बड़ा खुलासा।
  • आरती सिंह ने बताया कि वह बच्चा गोद ले सकती हैं।
  • पति दीपक चौहान ने भी दिया आरती सिंह का साथ।

Arti Singh And Dipak Chauhan To Adopt Kid: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। आरती सिंह अक्सर अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आरती सिंह ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किये। आरती सिंह ने बताया कि वह और दीपक चौहान बच्चा गोद ले सकते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने दीपक चौहान से मुलाकात के वक्त ही ये साफ कर दिया था कि वह बच्चा पैदा कर भी पाएंगी या नहीं। आरती सिंह (Arti Singh) का कहना है कि दीपक ने इस चीज में उनका साथ दिया और बच्चा गोद लेने की सलाह दी। यह भी पढ़ें: Govinda की भांजी आरती सिंह 13 साल की उम्र में नौकर की हवस का बनीं शिकार, एक्ट्रेस ने खौफनाक कदम उठाकर बचाई इज्जत

arti singh cry

आरती सिंह ने प्रेग्नेंसी पर किया बड़ा खुलासा, (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी, इंस्टाग्राम)

    आरती सिंह (Arti Singh) ने हाउटरफ्लाइट को दिये इंटरव्यू में अपनी और दीपक चौहान की पहली मुलाकात का जिक्र किया। आरती सिंह ने कहा, "जब मैं पहली बार अपने पति से मिली तो मैंने उनसे पूरी ईमानदारी से बात की थी। मैंने उन्हें बता दिया था कि मैं 38 साल की हूं, शायद 39 की उम्र तक शादी कर लूंगी। लेकिन मुझे पक्का पता नहीं है कि मैं बच्चा पैदा कर पाऊंगी या नहीं। उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा कि दुनिया में इतने सारे बच्चे हैं, जिन्हें घर की जरूरत है। हम गोद ले सकते हैं। उन्होंने तो ये तक कह दिया था कि अगर हमारा अपना बच्चा हो भी जाए, तो भी हम गोद लेंगे।" यह भी पढ़ें: Aarti Singh ने दीपक चौहान संग हनीमून पर बिताए रोमांटिक पल, एक-एक तस्वीर को देख दिल में उमड़ आएगा प्यार

    End of Feed