टीवी मसाला

Arjun Bijlani के परिवार पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, हालत गंभीर होते ही एक्टर की माँ हुई ICU में भर्ती

Arjun Bijlani Mother in ICU: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अर्जुन बिजलानी की माँ को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हालत बिगड़ते ही एक्टर की माँ को डॉक्टर ने आईसीयू में भर्ती कराया। सिर्फ यही नहीं अर्जुन बिजलानी का पूरा परिवार इस समय मुसीबतों का सामना कर रहा है।

Image

Arjun Bijalni Mother in ICU

Arjun Bijlani Mother in ICU: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी माँ बीमार अस्पताल में भर्ती हैं। तस्वीर में अर्जुन ने अपनी माँ के हाथ दिखाए जिसमें ग्लूकोज वाली ड्रिप लगी हुई थी। अब कुछ ही देर पहले एक्टर की माँ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है कि हालत गंभीर होते ही उन्हे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। इसी के साथ एक्टर की पत्नी और बेटा भी काफी बीमार चल रहे हैं।

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कैसे आक्सिजन लेवल कम होते ही डॉक्टर्स ने उनकी माँ को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। एक्टर अब चाहते हैं कि उनकी माँ जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौट आएं। अर्जुन ने यह भी खुलासा किया कि कैसे उनकी पत्नी नेहा और बेटे आयान को काफी समय से भूखार है। बेटा आयान बीमार होने के चलते कई दिनों से स्कूल भी नहीं जा पा रहा। यह खबर मिलते ही फैंस एक्टर के परिवार की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

बता दें अर्जुन बिजलानी आखरी बार शो 'लाफ्टर शेफ' में नजर आए थे। अब तक एक्टर प्यार का पहला अध्याय; शिव शक्ति, इश्क में मरजवां, और नागिन जैसे कई शोज में नजर आ चुके हैं। अर्जुन की बेहतरीन एक्टिंग के लोग कायल हैं। साल 2004 में सीरियल कार्तिका से एक्टर ने टीवी की दुनिया में पैर रखा था। शो नागिन 7 में मौनी और अर्जुन की जोड़ी को खूब प्यार मिला था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article