टीवी मसाला

Anupama में एंट्री पर रश्मि देसाई के Ex बॉयफ्रेंड Arhaan Khan ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'मुझे ऑफर आ रहे हैं...."

Arhaan Khan on joining the show Anupama: अनुपमा से सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा के जाने के बाद नए किरदारों की एंट्री को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। अभी खबर उठ रही थी कि अरहान खान शो में हिस्सा लेने वाले हैं। लेकिन अब खुश अरहान ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए देखते हैं।

Image

Arhaan Khan on joining the show Anupama

Arhaan Khan on joining the show Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा (Anupama) पिछले काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। यह शो दर्शकों के पसंदीदा सीरियल में से एक है और टीआरपी लिस्ट में भी यह टॉप पर बना रहता है। अभी कुछ दिन पहले वनराज शाह का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया था। उनके बाद काव्या का रोल अदा करने वाली मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने भी अनुपमा को टाटा-बाय-बाय बोल दिया है। ऐसे में नए-नए किरदारों की अनुपमा में एंट्री को लेकर नाम सामने आने लगे हैं। कुछ दिन पहले अरहान खान (Arhaan Khan) का नाम भी समाने आया था। हालांकि अब खुद अरहान ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

इंडियन फोरम के साथ एक्सक्लूसिव बातचित के दौरान रश्मि देसाई के एक्स-बॉयफ्रेंड अरहान खान (Arhaan Khan) ने अनुपमा में अपनी एंट्री को लेकर चुप्पी तोड़ी है। अरहान ने कहा "मुझे सच में नहीं पता की अनुपमा में एंट्री लेनी की यह अफवाहें कहाँ से सामने आ रही हैं। मैं बहुत दिनों से ट्रैवल कर रहा हूँ और खुद इस न्यूज को देख शॉक हो गया हूँ। यह बिल्कुल भी सच नहीं हैं।"

अरहान ने आगे कहा "मुझे अनुपमा के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। हाँ! मुझे टीवी जगत से अभी बहुत से ऑफर आ रहे हैं लेकिन मुझे अभी जल्दी नहीं है। मैं अभी उन रोल का इंतजार कर रहा हूँ जो मुझे पुश कर सके और मेरे करियर पर एक इंपेक्ट डाले। उन्होंने आगे कहा "जब मैंने वापिस आऊँगा तो खुद आपको इस बारे में बता दूंगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article