टीवी मसाला

Archana Gautam ने उड़ाया MC Stan-Abdu Rozik की लड़ाई का मजाक, बोली 'इनके असली चेहरे सामने...'

Archana laughing at MC Stan-Abdu Rozik: बिग बॉस 16 से लोगों के मशहूर हुए एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक इन दिनों लड़ाई के चलते खबरों में बने हुए हैं। बिग बॉस 16 का हिस्सा रही अर्चना गौतम ने इनकी लड़ाई पर तंज कसते हुए कहा है कि आखिरकार इन दोनों का असली चेहरा लोगों के सामने आ ही गया है।

Image

Archana Gautam ने उड़ाया MC Stan-Abdu Rozik की लड़ाई का मजाक, बोली 'इनके असली चेहरे सामने...'

Archana laughing at MC Stan-Abdu Rozik: अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन इन दिनों अपनी लड़ाई के चलते खबरों में बने हुए हैं। बिग बॉस 16 के दौरान ये दोनों दोस्त के रूप में नजर आए थे और शो खत्म होते ही इनके बीच लड़ाई शुरु हो गई है। इन दोनों के बीच हुई दुश्मनी पर हर कोई बयानबाजी कर रहा है, जिस लिस्ट में अर्चना गौतम का नाम भी जुड़ गया है। अर्चना गौतम ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा है कि इन दोनों का असली चेहरा शो खत्म होते ही सामने आ गया है। अर्चना ने दावा किया है कि एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक कभी भी दोस्तन हीं थे। शो के दौरान ये दोनों बस दोस्ती का ड्रामा कर रहे थे।

अर्चना गौतम ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, 'मुझे इन दोनों का ड्रामा देखकर मजा आ रहा है। अब इन दोनों के असली चेहरे सामने आ गए हैं। आप अपना गुस्सा छुपाने की कितनी ही कोशिश क्यों न करें लेकिन ये एक दिन बाहर आ ही जाता है। घर में इन दोनों ने न लड़ने की कोशिश की लेकिन शो खत्म होते ही ये भिड़ गए। इससे पता चलता है कि शो के दौरान इनका रिश्ता कितना फेक था। ये दोनों घर के अंदर बस अच्छे दोस्त बनने की नौटंकी कर रहे थे। मैंने इन्हें रियल रहने की सलाह दी थी लेकिन इन्होंने नहीं मानी।'

अर्चना गौतम का ये बयान एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक के फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। इनके फैंस का कहना है कि अर्चना गौतम इस लड़ाई पर विवादित बयान देकर लाइमलाइट में रहना चाहती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article