'तू घर आया तो गिरफ्तार करा देंगे...'- Anurag Dobhal को मां-बाप ने दी थी धमकी, कॉल रिकॉर्डिंग शेयर कर किया सच का खुलासा

Anurag Dobhal Got Threats From Parents: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल को उनके सगे मां-बाप ने धमकी दी थी। लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग डोभाल ने कॉल रिकॉर्डिंग तक शेयर की है।

Anurag Dobhal Got Threats From Parents: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां कुछ दिनों पहले एक व्लॉग शेयर कर अनुराग डोभाल ने अपने भाई का कच्चा-चिट्ठा खोला था। वहीं लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग डोभाल ने अपने भाई के साथ-साथ मां-बाप की गलतियों से भी पर्दा उठाया। अनुराग डोभाल ने बताया कि कैसे उनके मां-बाप ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। अनुराग ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में सभी कॉल रिकॉर्डिंग्स भी साझा की हैं। यह भी पढ़ें: 'मुझे बर्बाद करने में कसर नहीं छोड़ी...'- Anurag Dobhal ने खोला भाई कलम का कच्चा चिट्ठा, दुनिया को दिखाए एक-एक सबूत

anurag dobhal (32)

अनुराग डोभाल ने खोली मां-बाप की पोल-पट्टी (फोटो क्रेडिट-यू-ट्यूब)

    अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने बताया कि उनके छोटे भाई अतुल डोभाल ने उन्हें घर से ये कहकर निकाल दिया था कि ये मां-बाप का घर है, उसका नहीं। अनुराग डोभाल ने अपने भाई का ऑडियो तक यू-ट्यूब व्लॉग में साझा किया। उन्होंने बताया कि अतुल डोभाल को इस बात से परेशानी थी कि उसकी गर्लफ्रेंड श्रेया का बयान था कि तेरा भाई इतना पैसा कमा रहा है और तू कुछ नहीं करता। अनुराग डोभाल ने बताया कि 3 जुलाई को अपने घर वकील और एक पंडित जी के साथ गए थे, तब तक सब ठीक था। वह 4 जुलाई को वापस घर गए, जहां उनकी मम्मी ने उन्हें परांठे भी खिलाए। लेकिन उसी दिन शाम को उनके पिता ने फोन करके कहा कि अब अगर तू घर आया तो तुझे गिरफ्तार करा देंगे। अनुराग डोभाल ने बताया कि उनकी मां ने उनसे कहा कि तूने अपनी पत्नी को मारा और झूठे इल्जाम लगाए। अनुराग डोभाल ने यू-ट्यूब व्लॉग पर अपनी कॉल रिकॉर्डिंग साझा की। यह भी पढ़ें: 'मैं जेल जा सकता हूं' Anurag Dobhal ने परिवार पर फिर लगाए गंभीर आरोप

      अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपनी और ऋतिका चौहान की कॉल रिकॉर्डिंग भी साझा की। अनुराग डोभाल ने बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक वकील अभिनव शर्मा के कहने पर अपने मां-बाप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न केस किया, लेकिन वहां भी उन्हें लगता था कि मां-बाप गलत नहीं हो सकते। हालांकि कुछ वक्त बाद उनके छोटे भाई कलम ने वकील को ऐसी पट्टी पढ़ाई कि वो वकील मेरे ही खिलाफ हो गया और मुझे बोलने लगा कि हमने मां-बाप के खिलाफ झूठा केस किया है।

      End of Feed