Anupamaa Upcoming Maha Twist: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं जिसने शो की टीआरपी को नई दिशा दे दी है। 'अनुपमा' (Anupamaa) में इन दिनों डिंपल और टीटू की शादी की रस्में जोरों-शोरों से हो रही हैं। हालांकि शो में अभी तक दिखाया गया है कि वनराज ने टीटू और डिंपल की शादी तोड़ने का पूरा फैसला कर लिया है। उसने सात फेरों पर ही टीटू का भांडा फोड़ने का फैसला किया है। लेकिन हाल ही में 'अनुपमा' के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देख कहा जा सकता है कि वनराज का प्लान एक बार फिर से फेल हो गया।
'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट से ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में डिंपल मरून कलर का लहंगा पहने दुल्हन के लिबास में नजर आई। वहीं टीटू यानी तपिश ने भी मरून शेरवानी पहनकर रंग जमाया। पहली फोटो में जहां डिंपल और तपिश के गले में वरमाला दिखाई दी। वहीं दूसरी फोटो में दोनों पूरे परिवार के साथ नजर आए। एक फोटो में तपिश घुटने पर बैठकर डिंपल को प्रपोज करता दिखाई दिया। वहीं एक तस्वीर में वनराज और काव्या डिंपल और टीटू का कन्यादान करते दिखाई दिये।
'अनुपमा' (Anupamaa) से जुड़ी इन तस्वीरों ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। हालांकि 'अनुपमा' में डिंपल और टीटू की शादी इतनी आसानी से होने वाली नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनराज एक औरत को डिंपल और टीटू की शादी में लेकर आएगा, जिसे देख टीटू हैरान हो जाएगा। वह औरत कोई और नहीं बल्कि टीटू की मां होगी, जो उसके पिता की हत्या के जुर्म में सालों से जेल में बंद थी। इस बात के लिए वनराज टीटू से सवाल करेगा और उसपर हाथ भी उठाएगा। लेकिन देखना ये है कि इन सबके बाद भी डिंपल और टीटू की शादी कैसे होती है।
