Anupamaa: दवाइयों के सहारे शूटिंग कर रहे थे कलाकार, सेट की पोल खोलते हुए बोलीं निधी शाह- हम रोते थे

Anupamaa Nidhi Shah Open Up On Toxit Work Culture: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निधी शाह ने 'अनुपमा' की किंजल बनकर लोगों का खूब दिल जीता। उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है, लेकिन हाल ही में निधी शाह ने 'अनुपमा' के टॉक्सिक वर्क कल्चर की पोल खोली है। उन्होंने सेट से जुड़ी एक-एक बातें बयां की हैं।

Anupamaa Nidhi Shah Open Up On Toxit Work Culture: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निधी शाह ने 'अनुपमा' की किंजल बनकर लोगों का खूब दिल जीता। निधी शाह ने भले ही 'अनुपमा' को अलविदा कह दिया है, लेकिन आज भी लोग उन्हें किंजल के तौर पर याद करते हैं। निधी शाह, सुधांशु पांडे और पारस कलनावत के साथ अली असगर और बख्तियार ईरानी के पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने 'अनुपमा' से जुड़ी कई चीजों का खुलासा किया। निधी शाह ने बताया कि 'अनुपमा' (Anupamaa) की शूटिंग कई बार कलाकार दवाइयां खा-खाकर किया करते थे। यहां तक कि लगातार शूटिंग के कारण उन्हें अपने को-स्टार्स से भी मिलने का मन नहीं करता था।

'अनुपमा' के सेट पर दवाइयां खाकर काम करते थे सितारे

End of Feed