Anupamaa: नए तूफान के साथ एंट्री मारेगा ये पुराना विलेन? अमेरिका जाने से पहले बड़ी कीमत चुकाएगी अनुपमा

Anupamaa This Villain To Make Come Back: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में जल्द ही देखने को मिलेगा कि अनुपमा अमेरिका की उड़ान भरेगी। लेकिन उसके अलावा अनुपमा की जिंदगी में एक बड़ा तूफान भी आएगा। दरअसल, शो में पुराने विलेन की वापसी हो सकती है।

Anupamaa This Villain To Make Come Back: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' को टीआरपी लिस्ट में टॉप पर पहुंचाने के लिए मेकर्स खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। बीते कई सप्ताह से 'अनुपमा' (Anupamaa) की टीआरपी लगातार गिरती ही जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने अनुपमा को अमेरिका पहुंचाने का फैसला कर लिया है, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था। वहीं अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' को लेकर खबर आ रही है कि शो में पुराने विलेन की वापसी होने वाली है।

End of Feed