Anupama Track Upcoming twist: अनुपमा सीरियल में अब दिलचस्प मोड़ दिखाए जाएंगे। ऐसा लगता है कि काव्या, वनराज से नफरत करती है और अपने जीवन में कोई और विकल्प नहीं होने के कारण उसे सह रही है। काव्या बहुत आहत है जहां वनराज ने उसकी और अपनी जिंदगी भी बर्बाद कर ली है। इधर बा, वनराज के जीवन की समस्या को समझती कि कैसे काव्या, अनुपमा की तरह उसे बर्बाद कर रही है। वनराज बहुत परेशान है और बा भी बेटे के लिए परेशान है। कहानी में ट्विस्ट ये है कि बा भी आहत हैं और वो अनुपमा को हर समय अपने साथ रखना चाहती हैं क्योंकि वह सभी काम संभालती है। साथ ही वनराज भी अनुपमा से वापस प्यार चाहता है।
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में वनराज काव्या से बात करने की कोशिश करता है। लेकिन काव्या उसे बताती है कि वह उसके दिल से उतर चुका है। वह वनराज से कहती है, 'तुम्हारे लिए मेरे मन में अब कोई प्यार नहीं है। इसलिए जब तुम मुझे छूते भी हो तो मुझे लगता है कि कोई अजनबी है।' इतना ही नहीं काव्या, वनराज को चेतावनी देती है कि अब वह उसे उसका करियर बर्बाद नहीं करने देगी।
अनुपमा से प्यार चाहता है वनराज
अब वनराज ने भी अनुपमा को अपने जीवन में वापस लाने के लिए दृढ़ संकल्प ले लिया है। वनराज, अनुपमा के साथ अपने कपल गोल को याद करता है और उसे अपने जीवन में वापस लाने की इच्छा रखता है। दरअसल वनराज वह प्यार चाहता है जो अनुपमा अपने परिवार के लिए देती थी जहां सभी खुश रहते थे। क्या अनुपमा, वनराज की इच्छा पूरी कर पाएगी?
इधर कपाड़िया हाउस में भी माया की माया चल रही है। अनुज ये ऐलान कर चुका है माया उसकी पत्नी नहीं, लेकिन छोटी अनु की मां है। शो में यह भी देखने को मिलेगा कि अब अनुज, माया के डांस पर लट्टू हो जाएगा। वहीं ट्रैक में दिखाया जाएगा कि रात को दोनों हाथों में हाथ डालकर सैर पर भी निकलेंगे।
