Anupamaa Spoiler: अनुपमा की हार से नाखुश होगा प्रेम, श्रुति को सरेआम लताड़ लगाएगी राही

Anupamaa Spoiler 24 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। शो में दिखाया जाएगा कि प्रेम अनुपमा की हार का जश्न मनाने से मना कर देगा। वहीं राही श्रुति को जमकर लताड़ लगाएगी।

Anupamaa Spoiler 24 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया गया कि अनुपमा को कॉम्पिटीशन से बाहर कर दिया गया। इस हार का इल्जाम माही और पाखी मिलकर प्रेरणा के सिर पर लगाते हैं। शाह हाउस में कॉम्पिटीशन को लेकर जमकर बवाल मचता है। वहीं अनुपमा अकेलेपन को दूर करने के लिए बाहर भागती है। लेकिन उसे अपना घर खरीदने का सपना टूटता हुआ नजर आता है। हालांकि 'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। 'अनुपमा' में ऐसे कई ट्विस्ट आने वाले हैं, जो एक्साइटमेंट को दोगुना कर देंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रदर्शन पर PM मोदी के रिएक्शन के बाद अब Rupali Ganguly ने किया ट्वीट, बोलीं- बातचीत से समाधान...

Anupamaa में आएंगे ये महाट्विस्ट

Anupamaa में आएंगे ये महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    श्रुति को बातें सुनाएगा प्रेम

    रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि श्रुति प्रेम से कहेगी कि अनुपमा कॉम्पिटीशन से बाहर हो चुकी है। ऐसे में हमें जश्न मनाना चाहिए। लेकिन प्रेम सारा केक उठाकर फेंक देगा। वो कहेगा कि मुझे अनुपमा जोशी की हार से खुशी नहीं दुख हुआ है। मैं उन्हें सबके सामने हराना चाहता था। लेकिन मेरा ये सपना अधूरा रह गया। मैं उन्हें खुद से हराना चाहता था। लेकिन वो अपनी चोट और टीम-मेट्स के कारण बाहर हुई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'जो लोग कानून हाथ में लेते हैं...'- छात्र प्रदर्शन पर Rupali Ganguly का ट्वीट वायरल, लोगों ने कहा 'स्पाइनलेस'

    End of Feed