टीवी मसाला

Anupamaa: Rupali Ganguly के 50 करोड़ के मानहानि केस पर सौतेली बेटी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

Esha Verma breaks silence over Rs 50 crore defamation case: टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी के घटिया इल्जामों के बीच उन पर मानहानि का केस दर्ज कराया और 50 करोड़ रुपए का हरजाना भी मांगा। इन सबके बीच आज ईशा वर्मा (Esha Verma) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए देखते हैं।

Image

Esha Verma breaks silence over Rs 50 crore defamation case

Rupali Ganguly stepdaughter Esha Verma breaks silence over Rs 50 crore defamation case: टीवी की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने एक्ट्रेस पर इल्जाम लगाते हुए कहा था की 'उन्होंने हमारा घर तोड़ा है और मेरे पिता से इनका काफी समय तक अफेयर चल रहा था।' सिर्फ यही नहीं ईशा ने यह भी कहा की 'रूपाली ने मेरी माँ को जान से मारने की धमकी दी थी।' इन सब इल्जामों के बाद रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने हाल ही में ईशा वर्मा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया। साथ ही 50 करोड़ रुपए का हरजाना मांगा था। अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ईशा वर्मा (Esha Verma) ने अनुपमा स्टार के 50 करोड़ के मानहानि केस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए देखते हैं।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) ने 50 करोड़ के मानहानि केस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'ईशा वर्मा ने उन सभी लोगों को धन्यवाद किया है जो लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। ईशा वर्मा ने अपनी सौतेली माँ संग चल रहे विवाद के बीच अब 'प्राइवेट' रहने के बारे में सोचा है। ईशा ने बताया की 'इस समय वह अमेरिका में हैं और यहाँ भी लोग काफी अच्छे हैं। मैं आप सब को देख कर खुश हूँ 'जिन्होंने मेरा साथ नहीं छोड़ा और मेरे साथ खड़े रहे। ईशा ने रूपाली गांगुली के फैंस की तरफ इशरा करते हुए कहा की 'अगर किसी ने मुझे नेगेटिविटी देने की कोशिश की तो मैं उसे ब्लॉक कर दूँगी।

रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने अपने फैंस से यह भी कहा की 'आप लोगों को मुझसे बात करने में डरना नह चाहिए। लेकिन अब में उन टॉपिकस पर बात नहीं करूंगी। हाँ! मैं कुछ समय के लिए ऑफलाइन हो रही हूँ लेकिन आप लोगों से बात करती रहूँगी।' ईशा वर्मा के इन बयानों से लगता है कि उन्होंने रूपाली गांगुली संग चल रहे विवाद से अ दूरी बना ली है और मूव ऑन करने के बारे में सोचा है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article