Anupamaa Promo Video: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। "अनुपमा' में आए दिन ऐसे मोड़ आ रहे हैं जिसने दर्शकों को इससे बखूबी बांधा हुआ है। इन दिनों रुपाली गांगुली के शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा आध्या को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसे देख कहा जा सकता है कि 'अनुपमा' (Anupamaa) में कहानी का रुख जल्द ही बदलने वाला है। जहां एक तरफ अनुपमा ठेला शुरू करके पैसे कमाएगी, वहीं दूसरी ओर सिरफिरी औरत के पास रहकर आध्या को अनुपमा की ममता का एहसास होगा।
यह भी पढ़ें: Anupamaa: आध्या के नए मां-बाप बन एंट्री मारेंगे ये दो सितारे, अनुज-अनुपमा को खून के आंसु रुलाकर बटोरेंगे TRP
'अनुपमा' (Anupamaa) का प्रोमो वीडियो रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, शो के इस वीडियो ने दर्शकों को भी उम्मीद दे दी है कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में जल्द ही महाट्विस्ट आने वाला है। प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि अनुपमा ठेले पर खाना बेचना शुरू करती है और उसका ये काम अच्छा भी चलता है। तभी उसके पास से एक ऑर्डर आता है, जिसकी डिलीवरी से पहले बारिश शुरू हो जाती है। लेकिन तभी अनुज आ जाता है और वह उसके ऑर्डर को डिलीवर करने के लिए जाता है।
'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि अनुज उसी घर में खाने की डिलीवरी करता है, जहां आध्या रह रही होती है। हालांकि अनुज को कुछ पता नहीं चल पाता और वह लौटने लगता है। वहीं आध्या, अनुपमा के हाथ का थेपला खाकर स्वाद पहचान जाती है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। तभी अनुपमा और अनुज को एहसास होता है कि आध्या आस-पास ही है। अब 'अनुपमा' में ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों मिलकर अपनी बेटी को कैसे ढूंढते हैं।
