Nived Tiwari To Make Entry In Rupali Ganguly And Gaurav Khanna Show: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स के कारण शो लगातार टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। अनुज और अनुपमा की मुलाकात हो चुकी है और श्रुति को भी दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल चुका है। 'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर पहले खबर आई थी कि इसमें एक्ट्रेस परख मदान (Parakh Madaan) की एंट्री होने वाली है। वहीं अब कहा जा रहा है कि शो में एक एक्टर की भी एंट्री होने वाली है जो अनुज के भाई का रोल अदा करते नजर आएंगे।
'अनुपमा' (Anupamaa) में कदम रखने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) स्टार निवेद तिवारी (Nived Tiwari) हैं। बता दें कि 'अनुपमा' में अनुज के भाई की एंट्री की बातें बीते साल से ही सामने आ रही हैं। हालांकि शो के लिए एक्टर फाइनल नहीं हो पाए थे। दूसरी ओर निवेद तिवारी का जब नाम सामने आया तो उनकी निजी जिंदगी करियर के बीच आ गई। ऐसे में उनकी एंट्री और लेट हो गई। हालांकि अभी भी निवेद तिवारी की एंट्री पर खुद एक्टर या 'अनुपमा' मेकर्स की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
'अनुपमा' में आने वाला है ये ट्विस्ट
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में एक साथ कई ट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि श्रुति के घर से जाने के बाद आध्या भी घर से चली जाएगी। इस बारे में अनुज अनुपमा को बताएगा, जिससे वह अमेरिका की गलियों में उसे तलाशेगी। आध्या के पीछे गुंडा पड़ जाएगा, लेकिन वक्त पर अनुपमा उसे बचा लेगी।
