Anupamaa New Promo: वृद्धाश्रम में बुढ़ापा काटेगी अनुपमा, प्यार में देवदास से बदतर जिंदगी जिएगा अनुज

Anupamaa New Promo Video: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' को टीआरपी में नंबर 1 लाने के लिए मेकर्स ने खूब जद्दोजहद की है। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें अनुपमा वृद्धाश्रम में दिखी तो वहीं अमेरिका में अनुज की हालत खराब नजर आई।

Anupamaa New Promo Video: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो आए दिन अपने ट्विस्ट और टर्न्स के कारण दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया रहता है। 'अनुपमा' में आने वाले ये दिलचस्प मोड़ शो की टीआरपी में भी बरकत दे रहे हैं। लेकिन हाल ही में 'अनुपमा' का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें कहानी पूरी तरह से पलटी नजर आई। 'अनुपमा' (Anupamaa) का ये प्रोमो वीडियो देख किसी का भी दिमाग हिल जाए। प्रोमो वीडियो में जहां अनुपमा खुद वृद्धाश्रम में नजर आई तो वहीं अनुज अमेरिका में रहते हुए देवदास बन गया।

End of Feed