टीवी मसाला

Anupamaa: बा के गले लगकर फूट-फूटकर रोई अनुपमा, जबरदस्ती का प्यार देख फैंस ने पीटा रिमोट

Anupamaa And Baa Reunion Makes Fans Angry: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में शो में देखने को मिला कि बा को अपनी आंखों के सामने देख अनुपमा उनसे गले लगकर रोती है, जिसे देख फैंस ने अपना माथा पीट लिया।

Image

'अनुपमा और बा' का भरत मिलाप देख फैंस ने पकड़ा माथा

Anupamaa And Baa Reunion Makes Fans Angry: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' (Anupamaa) ने अपने ट्विस्ट और टर्न्स के साथ टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है। अनुपमा में देखने को मिल रहा है कि अनुपमा अमेरिका में रहकर रेस्त्रां में काम कर रही है। लेकिन उसके पीछे-पीछे अब बा और वनराज भी वहां पहुंच गए हैं। बीते एपिसोड में देखने को मिला कि बा को सालों बाद आंखों के सामने देख अनुपमा उन्हें गले लगा लेती है और फूट-फूटकर रोना शुरू कर देती है। लेकिन अनुपमा और बा का ये मिलाप दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आया।

रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाई दिया कि बा और अनुपमा सालों बाद एक-दूजे के सामने आते हैं। ऐसे में वह एक-दूसरे से मिलकर रोना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं, अनुपमा बा पर जमकर प्यार लुटाती है और उनके पैरों में बैठकर कहती है कि लाओ बा मैं आपके पैर दबा दूं, आप थक गई होंगी। बा के लिए अनुपमा का प्यार भले ही ऊफान पर था। लेकिन दर्शकों को ये बिल्कुल भी हजम नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने मेकर्स की क्लास लगाने में जरा भी देर नहीं लगाई।

'अनुपमा' (Anupamaa) और बा के जबरदस्ती के प्यार पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "वाह! मतलब सच में। अनुपमा इन सब चीजों को करना बहुत याद कर रही थी। उन लोगों के लिए इतना प्यार जिन्होंने इसे हमेशा सताया है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे अनुपमा, बा की सेवा करते हुए जरा भी अच्छी नहीं लगी। ये वो बात कैसे भूल सकती है कि बा हमेशा इसके प्रति बुरी रही हैं। मुझे लगा था कि अनुपमा वनराज के साथ फ्रेम में दोबारा नहीं आएगी, लेकिन इसे कब समझ आएगा कि ये शाह बहुत ही जहरीले लोग हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये बा को देखकर इतनी खुश क्यों है, जिस औरत ने इसकी खुशियां जला दीं जब अनुपमा ने अनुज से शादी की थी तो उसकी शादी बर्बाद कर दी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article