टीवी मसाला

Anupamaa में अब खत्म हुई Gaurav Khanna की कहानी? दो महीने इंतजार कराकर दिया राजन शाही ने धोखा!

Gaurav Khanna Quits Anupamaa: स्टार प्लस का नंबर 1 शो अनुपमा को अब एक और किरदार ने अलविदा कह दिया है। यह और कोई नहीं बल्कि कहानी में अनुज कपाड़िया का रोल निभा रहे गौरव खन्ना है। ऐसे में गौरव खन्ना ने खुद एक मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए शो को छोड़ने की खबरों को सच बताया है।

Image

Gaurav Khanna Quits Anupamaa

Gaurav Khanna Quits Anupamaa: टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 की गद्दी पर बैठा शो अनुपमा इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। लीप आने से पहले शो को सुधांशु पांडे से लेकर मदालसा शर्मा जैसे कई स्टार्स छोड़ चुके हैं। ऐसे में फैंस भी अब लीप के बाद वाली कहानी को कुछ भाव देते हुए नजर नहीं आ रहे है। शो की कहानी में काफी समय से गौरव खन्ना गायब नजर आ रहे थे। हर कोई अनुज की वापसी को लेकर आंखें बिछाए बैठा था। हालांकि इस बीच बड़ी खबर सामने आई है की आखिरकार गौरव खन्ना ने शो को अलविदा कह दिया है।

राजन शाही स्टारर सीरियल अनुपमा (Anupamaa) को अब गौरव खन्ना (Gauarav Khanna) ने भी अलविदा कह दिया है। एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए गौरव ने बताया की उनकी और प्रोड्यूसर राजन शाही के बीच अनुज की लौटने वाली एंट्री पर बातचीत हुई थी। हालांकि गौरव को दो महीने इंतजार करना ठीक नहीं लगा क्यूंकी कहानी को आगे भी बढ़ाना था। इसी के साथ राजन शाही ने गौरव को बढ़ा रोल तलाशने के लिए भी कह डाला। ऐसे में अब गौरव खन्ना का किरदार अनुज का चैप्टर बंद हो गया है लेकिन हमेशा के लिए नहीं। गौरव ने बताया की अगर आगे चलकर मेकर्स को उनके किरदार की जरूरत पड़ेगी तो वो जरूर काम करना पसंद करेंगे।

गौरव खन्ना की एग्जिट से फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर फैंस मेकर्स के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। इसी इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना से रूपाली गांगुली संग चल रही कोल्ड वॉर वाली खबर पर भी रिएक्शन मांगा। जिसपर गौरव ने रुमर को गलत ठहराया दिया। सीरियल में इन दिनों कहानी अनुपमा, आध्या और प्रेम के इर्द-गिर्द घूम रही है। अनुज और अनुपमा के बाद स्क्रीन पर दर्शकों को आध्या और प्रेम की लव स्टोरी देखने को मिल सकती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article