टीवी मसाला

Anupamaa: शो से जाते-जाते राजन शाही के लिए Gaurav Khanna ने कही ये बात, छुपा नहीं पाए दिल का दर्द

Anupamaa Gaurav Khanna birthday post for Rajan Shahi: अनुपमा सीरीयल में अनुज कपाड़िया का रोल अदा करने वाले गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने शो को अलविदा कह दिया शो। अब शो से जाते-जाते आज उन्होंने शाही (Rajan Shahi) के जन्मदिन पर अपनी दिल की बात कही है। आइए पूरी रिपोर्ट पर नजर डालें।

Image

Anupamaa Gaurav Khanna birthday post for Rajan Shahi

Anupamaa Gaurav Khanna birthday post for Rajan Shahi: राजन शाही का शो अनुपमा टीवी के नंबर 1 शो में से एक है। यह सीरीयल अपनी कहानी और उम्दा किरदार के चलते टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। हालांकि पिछले कुछ समय से अनुपमा शो की ग्रह दशा कुछ ठीक नजर नहीं आ रही है। लीप के बाद एक-एक करके अहम किरदार शो को अलविदा कह रहे हैं। रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो अनुपमा (Anupamaa) में अनुज कपाड़िया का रोल अदा करने वाले गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने भी शो छोड़ने की घोषणा कर दी है। अब शो से जाते-जाते आज राजन शाही (Rajan Shahi) के जन्मदिन पर एक्टर ने अपने दिल का दर्द बयान किया है। चलिए रिपोर्ट पर एक नजर दौड़ाएं।

अनुपमा (Anupamaa) शो में अनुज कपाड़िया के किरदार से गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने काफी नाम कमाया है। ऐसे में उनके अचानक शो छोड़ने से फैंस काफी निराश हो गए हैं। इस बीच आज राजन शाही के जन्मदिन पर गौरव खन्ना ने अनुपमा निर्माता को लेकर दिल से कुछ बातें बयान की है। पोस्ट शेयर करते हुए गौरव खन्ना ने कहा "टीवी की दुनिया के सबसे अच्छे कहानीकार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो और आने वाला साल काफी शानदार रहे।" गौरव ने आगे कहा "मैं सच में आपके साथ काम करना मिस करूंगा। इंतजार रहेगा की आपके साथ फिर से काम करने का मौका मिले।" अनुपमा से जाते-जाते गौरव खन्ना ने राजन शाही के लिए दिल से कुछ शब्द बयान किये हैं।

इस बीच बताते चलें की आज गौरव शर्मा ने अनुपमा शो को अलविदा कह दिया है। उनका कहना था कि "दो महीने का इंतजार बहुत ज्यादा था और राजन शाही ने खुद कहा की मुझे अब आगे इंतजार नहीं करना चाहिए। जीवन में आगे बढ़ कुछ नए की तलाश करनी चाहिए।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article