Anupamaa: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में समर की मौत के बाद से टीआरपी में डाउनफॉल देखने को मिल रहा है। इसके अलावा मालती देवी का ट्रैक भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में किंजल और तोषू भी यूके जाने की तैयारियां करते हैं। वहीं, वनराज बापूजी, बा और काव्या को अकेले छोड़कर रिहैब सेंटर चला जाएगा। इस वजह से वनराज कुछ दिनों तक शो में नहीं नजर आएंगे।
sudhanshu pandey in anupamaa (credit pic: instagram)
सुधांशु पांडे ने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर बताया कि वो वेकेशन के लिए दुबई आए है। एक्टर ने कहा कि शो में दिखाया गया है कि सुधांशु पांडे रिहैब गया हूं। मेरे लिए वेकेशन रिहैब से कम नहीं है। एक्टर ने बताया कि पिछले कुछ महीने शो में बहुत ही मुश्किल भरे बीते है। समर की डेथ का ड्रामा बहुत ही इमोशनल मोंमेट था। मैं ब्रेक के बाद फिर से नई एनर्जी के साथ वापस लौटूंगा।
सुधांशु पांडे ने शो से लिया ब्रेक
शो में कुंवर अमरजीत सिंह की एंट्री हो गई है। कुंवर पेशे से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और डांसर है। शो में कुंवर तपिश का रोल निभा रहे हैं। तपिश को डिंपी के ऑपोजिट कास्ट किया गया है। समर की मौत के बाद मेकर्स तपिश और डिंपी का लव एंगल दिखाएंगे। मेकर्स ने अनुपमा का नया प्रोमो शेयर कर दिया है।
