Anupamaa Fame Rupali Ganguly Mother Dance On Ishq Vishq Song: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। 'अनुपमा' बनकर वह करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। एक्टिंग के साथ-साथ रुपाली गांगुली डांस में भी माहिर हैं और इस बात से हर कोई वाकिफ है। लेकिन बता दें कि डांस में रुपाली गांगुली की मम्मी रजनी गांगुली भी कुछ कम नहीं हैं। इस उम्र में भी उनका डांस देख अच्छे-अच्छे नौजवां भी फेल हो जाएं। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की मम्मी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक रहा।
यह भी पढ़ें: Anupamaa: अनुपमा के गले लगकर प्यार का जवाब मांगेगा अनुज, बरसात में दिखेगा #Maan का रोमांस
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की मम्मी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का डांस वीडियो एक्ट्रेस के भाई विजय गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दिया कि दोनों जबरदस्त अंदाज में 'इश्क विश्क प्यार व्यार' गाने पर डांस करते हैं। इस दौरान रुपाली गांगुली की मम्मी की एनर्जी, डांस स्टेप और अंदाज देखने लायक रहा। इस वीडियो को शेयर करते हुए विजय गांगुली ने लिखा, "सबसे खास रील। मेरी मां के साथ मेरी पहली रील। और इन्होंने वादा किया है कि वो और भी ऐसे वीडियो मेरे साथ बनाएंगी। आपको मेरा ढेर सारा प्यार मां। आप रॉकस्टार हैं।"
रुपाली गांगुली की मम्मी का डांस देख ये सितारे भी हुए हैरान
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की मम्मी रजनी गांगुली (Rajni Ganguly) का डांस वीडियो देख फैंस भी इसपर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। गौहर खान ने कमेंट किया, "ये तो किलर हैं। माशाअल्लाह, क्या क्लीन मूव्स हैं।" वहीं मनीष पॉल ने लिखा, "वाह यार ये तो बहुत जबरदस्त हैं। उन्हें एक टाइट झप्पी दें।" रोहित सरफ ने लिखा, "ये इंटरनेट का बेस्ट वीडियो है। मेरा दिन बना दिया।"
