Anupamaa Fame Rupali Ganguly Celebrates Holi With Cast: होली की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। हर कोई होली के जश्न में चूर नजर आ रहा है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक होली के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं टीवी सितारों में भी होली को लेकर काफी क्रेज है। टीवी के टॉप शो 'अनुपमा' के सेट पर भी होली की धूम नजर आ रही है। हाल ही में रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'अनुपमा' (Anupamaa) की बाकी कास्ट के साथ होली मनाती दिखाई दीं। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपनी टीम के साथ जमकर गुलाल तो उड़ाए ही, साथ ही आलिया भट्ट और वरुण धवन के गाने 'बदरी की दुल्हनिया' पर ठुमके लगाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
यह भी पढ़ें: Anupama BTS Photo: अनुज के बाद अनुपमा की जिंदगी में प्यार के रंग भरेगा रुद्र, राही को मिला सौतेला बाप
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में रुपाली गांगुली रेड बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी में नजर आईं। उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ गुलाल तो उड़ाया ही। इसके बाद 'बदरी की दुल्हनिया' पर खूब डांस किया। वीडियो में रुपाली गांगुली के एक्सप्रेशंस और अंदाज देखने लायक रहा। इस वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली गांगुली ने कैप्शन में लिखा, "टीम 'अनुपमा' की ओर से आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।" रुपाली गांगुली के साथ-साथ वीडियो में अल्पना बुच, विदूषी तिवारी, वरुण कस्तुरिया और शिवानी चक्रवर्ती जैसे सितारे भी नजर आए।
'अनुपमा' (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का ये वीडियो देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हैप्पी होली, आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे वाह, अनुपमा के परिवार को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "होली की शुभकामनाएं, आशा करती हूं कि ये होली आप सभी के जीवन में रंग भर दे।"
