Gaurav Khanna का बेस्वाद खाना हलक से नीचे नहीं उतार पाईं फराह खान, लोग बोले- 'करवा ली बेइज्जती'

Celebrity Masterchef Promo: सोनी टीवी का रियलिटी शो 'सिलेब्रिटी मास्टर शेफ' का एक नया प्रोमो सामने आया है। टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने ओवर कॉन्फिडेंस के चक्कर में बेस्वाद खाना बनाया। प्रोमो में फराह खान समेत अन्य जज भी उस खाने को खा भी नहीं पाए।

Celebrity Masterchef Promo: टीवी दुनिया का कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' जल्द ही शुरू होने वाला है। शो सोनी टीवी पर टेलिकास्ट किया जाएगा जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में फराह खान होस्ट, रणवीर बरार और विकास खन्ना जज की भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच मेकर्स ने शो से जुड़ा एक और नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें गौरव खन्ना के खाने को जज हलक से नीचे भी नहीं निगल पाए। शो की होस्ट फराह खान को तो खाना मुंह से बाहर निकाल थूकना पड़ा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए मजेदार प्रोमो की एक झलक।

celebrity masterchef india

सोनी टीवी का शो 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' (Celebrity Masterchef) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत टीवी एक्टर गौरव खन्ना से होती है। शो के पहले ही दिन गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) पाँच डिशेज बनाते हैं जिसे देख विकास खन्ना उनसे पूछते हैं कि इसे मैं क्या कहूँगा कॉन्फिडेंस या ओवर कॉन्फिडेंस। गौरव खन्ना की डिश को दोनों जज बहुत खराब कहते हैं लेकिन दूसरी तरफ फराह खान (Farah Khan) उस डिश को खाते ही एक टिशू पेपर पर थूक देती है। यह देख गौरव खन्ना के होस्ट उड़ जाते हैं। इस प्रोमो को देख कई लोग गौरव खन्ना का मजाक उड़ा रहे हैं तो कई फैंस उन्हे प्रोसाहित करते हूर नजर आए।

End of Feed