टीवी मसाला

Anupamaa 1 August Spoiler: अनिरुद्ध ने ठुकराया काव्या का बच्चा, साथ देने के लिए अनुपमा ने भी राखी शर्त

Anupamaa 1 August Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की अनुपमा काव्या की हरकत पर उसे जमकर फटकार लगाती है। इसी के साथ काव्या बताती है की इस बच्चे को अनिरुद्ध ने ठुकरा दिया है। सीरियल में आज क्या धमाका होने जा रहा है, पढ़िए इस रिपोर्ट में।

Image

Anupamaa 1 August Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की अनुपमा काव्या की हरकत पर उसे जमकर फटकार लगाती है। इसी के साथ काव्या बताती है की इस बच्चे को अनिरुद्ध ने ठुकरा दिया है। सीरियल में आज क्या धमाका होने जा रहा है, पढ़िए इस रिपोर्ट में।

Anupamaa 1 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि काव्या अनुपमा को बता देती है की ये बच्चा वनराज का नहीं अनिरुद्ध का है। इस बात को सुन अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। इसी के साथ टाइम्स नाउ नवभारत की खास रिपोर्ट में पढ़िए की सीरियल में आज क्या नया ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

काव्या को खरी खोटी सुनाएगी अनुपमा

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की अनुपमा (Anupamaa) काव्या को सुनाते हुए कहती है कि बेवफाई के बहाने तोषु और वनराज ने भी बनाए थे अब तुम भी ऐसा ही कर रही हो। तुम्हे क्या लगता है की तुम औरत हो तो मैं तुम्हे बेचारी मान लूंगी पर ऐसा नहीं है। मैं तुम्हारा ख्याल रखूंगी लेकिन तुम्हारे लिए नहीं, इस बच्चे के लिए। अनुपमा की बातें सुन काव्या के होश उड़ जाते हैं। वो आगे बताती है की उसने अनिरुद्ध को बताया था की वो प्रेग्नेंट हैं, लेकिन उसने इस बच्चे को अपनाने से मना कर दिया। उसने ये भी कहा की क्या गारंटी है की ये बच्चा मेरा है वनराज का नहीं।

अनुपमा रखेगी शर्त

अनुपमा काव्या का ध्यान रखने के लिए उसके सामने शर्त रखेगी की और कहेगी कि 'अगर तुम वनराज को सब कुछ सच-सच बता दो, तो मैं तुम्हारा साथ दूंगी। तुम प्रेग्नेंट हो बीमार नहीं, खुद के लिए नई दुनिया बना सकती हो। इसलिए अभी झुक जाओ, आगे जिंदगी भर सिर उठाकर जीओगी। इस बात को सुन काव्या ये सब करने के मना कर देगी, लेकिन वनराज ये सब बातें सुन लेगा और उसका दिल टूट जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article