Anupamaa: अनुपमा के प्यार में राजा से भिखारी बना अनुज कपाड़िया, फोटो देख फैंस के गले में अटकी हड्डी

Anupamaa Fame Gaurav Khanna Look As Beggar Gets Viral: रुपाली गांगुली के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। वहीं हाल ही में अनुज कपाड़िया का रोल अदा करने वाले गौरव खन्ना की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह भिखारी के तौर पर नजर आए।

Anupamaa Fame Gaurav Khanna Look As Beggar Gets Viral: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' इन दिनों लोगों का खूब दिल जीत रहा है। 'अनुपमा' में आए दिन आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स ने इसे टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर बनाया हुआ है। 'अनुपमा' में श्रुति का पत्ता अनुपमा और अनुज के बीच से कट चुका है और शो में कई दिलचस्प मोड़ भी आने वाले हैं, जिससे इसकी टीआरपी दोगुनी हो सकती है। लेकिन हाल ही में 'अनुपमा' (Anupamaa) एक्टर अनुज कपाड़िया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह भिखारी के लुक में नजर आए। अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना की ये तस्वीर देख फैंस भी हैरत में हैं।

'अनुपमा' के अनुज कपाड़िया के अवतार ने किया हैरान

End of Feed