Anupamaa 15 year leap Promo: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। खबर थी की निर्देशक राजन शाही शो में जल्द ही 15 साल का लीप ला सकते हैं। अब अनुपमा का आज के नया प्रोमो सामने आया है जिसमें शो में लीप के बाद की कहानी को दिखाया गया है। एक तरफ अनुपमा बूढ़ी हो गई है। साथ ही दूसरी तरफ आध्या बड़ी हो गई है लेकिन वह हमेशा की तरफ इस बार भी अपनी माँ से दूर कहीं अकेले अपनी जिंदगी बिता रही है। आइए अनुपमा के इस 15 साल के नए प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो अनुपमा (Anupama) का आज 15 साल के बाद का नया प्रोमो साझा किया गया है। बता दें की काफी समय से अटखलें लगाई जा रही थी शो में लीप आने वाला है। लेकिन टीम ने कोई भी जानकारी साझा नहीं थी। हालांकि अब गॉसिप टीवी ने अपने एक्स पर अनुपमा का नया प्रोमो शेयर किया है। जिसमें अनुपमा के नए लुक से प्रोमो शेयर होता है। अनुपमा रसोई में बैठी पुराने वक्त को याद कर रही है और वह अब बूढ़ी हो गई है। तभी शिवम खजूरिया एंट्री करते दिखाई देते हैं और बोलते हैं कि "बिजनेस पार्टनर कहाँ खोए हुए हो।" फिर अनुपमा बोलती है कि उसने अपने बेटे के लिए हलवा बनाया है, इसे भोग लगा दे।" इसके बाद प्रोमो में आगे अलीसा परवीन को देखा जाता है।
अनुपमा में अलीसा परवीन ढोल बजा रही होती है और किसी से बात कर रही होती है। तभी शिवम वहाँ आता है और उसे मंदिर ले जाता है। मंदिर में शिवम, अलीसा को प्रशाद देता है। जिसे खाकार उसे अपनी माँ की याद आ जाती है। हालांकि शो में कौन किस किरदार से एंट्री लेने वाला है। इसको जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
