Anupama: प्रेम संग शादी से पहले राही की जिंदगी में आएगा एक ये शख्स, हमेशा के लिए कर देगा मां अनुपमा से जुदा

Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' में के अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब दर्शकों को कहानी में एक नया किरदार देखने को मिलेगा जिसका सीधा नाता राही से जुड़ा होगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए ट्विस्ट।

Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस के धमाकेदार और चर्चित सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो को टीआरपी में नंबर 1 बनाए रखने के लिए मेकर्स रोजाना कुछ न कुछ धमाके जरूर कर रहे हैं। हालांकि अनुपमा को टीआरपी में रेटिंग पाने के लिए काफी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सेट से एक अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही दर्शकों को ऑनस्क्रीन एक नया किरदार देखने को मिलेगा जो सिर्फ राही की नहीं बल्कि अनुपमा की जिंदगी में भूचाल लाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Anupama

इंडिया फोरम की रिपोर्ट्स के अनुसार सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में जल्द ही राही के असली पिता की एंट्री होने वाली है। ये किरदार जल्द ही कहानी को एक दिलचस्प मोड़ देने वाला है जिससे अनुपमा के साथ-साथ राही और प्रेम की जिंदगी बदल जाएगी। किरदार का नाम रुद्र होने वाला है जिसकी सबसे पहली मुलाकात अनुपमा से होगी वो भी एक मंदिर में। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रेम और राही की शादी से पहले अनुपमा मंदिर जाएगी आशीर्वाद लेने कि तभी रुद्र उससे टकराएगा। रुद्र को देख अनुपमा को आने वाले तूफान का आभास जरूर होगा लेकिन वो नजरअंदाज कर देगी।

End of Feed