Anupama Twitter Review: अनुज पर गरिया रहे अनुपमा के फैन्स, Gaurav Khanna ने अब ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 29, 2023, 09:28 AM IST

gaurav khanna broke silence on anupama trolls: अब अनुपमा के इस ट्रैक पर एक्टर गौरव खन्ना ने चुप्पी तोड़ी है। गौरव खन्ना ने बताया है कि अगर ऐसा उनके साथ होता तो उन्हें भी गुस्सा आता। कहानी में यह झगड़ा बाकी परिवार की तरह है बस लोग इसे पचा नहीं पा रहे।

Anupama Twitter Review: अनुपमा टीवी सीरियल(Anupama TV Serail) का ट्रैक सभी दर्शकों के लिए इन दिनों बहुत दर्दनाक चल रहा है। अनुपमा (Rupali Ganguly) ने वनराज (Sudhanshu Pandey)से साफ कह दिया है कि वह उसके साथ नहीं जाएगी। दूसरी तरफ, अनुज (Gurav Khanna) अपने होश में नहीं है। अनुज की परछाई ने आकर उसे अहसास कराया कि अनुपमा की कोई गलती नहीं है, लेकिन अनुज किसी की भी एक सुनने के तैयार नहीं है। वह पहले ही तय कर चुका है कि छोटी अनु के जाने का कारण अनुपमा है।

Anupama Twitter Review

समर, डिंपी, देविका और धीरज मिलकर अनुपमा की तलाश कर रहे हैं। दूसरी तरफ बरखा ने अपने बिजनेस हड़पने के सपने को सच करने की योजना बनाई है। लेकिन अंकुश को इस बात का अहसास है कि अनुज और अनुपमा एक साथ आएंगे, और फिर से एक हो जाएंगे। भले ही टीवी सीरियल 'अनुपमा' में मेकर्स दर्शकों के लिए ढेर सारा मसाला लेकर आ रहे हैं लेकिन ट्विटर पर शो को लेकर बवाल मचा हुआ है। सीरियल के इस ट्रैक पर लोग जमकर अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों का गुस्सा अनुज पर फूट पड़ा है और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

End of Feed