टीवी मसाला

Anupama Twitter Review: अनुपमा की जिंदगी में हलचल देख दहला दर्शकों का दिल, मेकर्स को लताड़ते हुए बोले 'बंद करो ड्रामा...'

Anupama Twitter Review: स्टार प्लस (Star Plus) के सुपरहिट धारावाहिक अनुपमा (Anupama) को दर्शक बंद करने की मांग कर रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि मेकर्स ने शो में फालतू का रायता फैला दिया है, जो अब समेटने में नहीं आ रहा है। सीरियल अनुपमा में दिखाए जा रहे ट्विस्ट दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहे हैं, जिस कारण वो इसे बंद करने की मांग कर रहे हैं।

Image

Anupama Twitter Review: खूब सारे ट्विस्ट देख ठनका दर्शकों का माथा, अनुज-अनुपमा के फैंस बोले 'अरे बंद करो ये ड्रामा...'

Anupama Twitter Review: स्टार प्लस (Star Plus) के सुपरहिट धारावाहिक अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एक साथ देखने को मिल रहे हैं। इतने सारे ट्विस्ट देखकर दर्शकों का माथा ठनक गया है और वो मेकर्स को खरी खोटी सुना रहे हैं। दर्शकों का गुस्सा इतना बढ़ गया है कि वो मेकर्स से शो को बंद करने की मांग कर रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि अनुपमा को पसंद करने वाले दर्शकों को अचानक से ऐसा क्या हो गया है तो आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं...

खूब सारे ट्विस्ट देख ठनका दर्शकों का माथा

अनुपमा के मेकर्स ने जब से शो में माया की एंट्री कराई है, तब से ही शो में कई सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इन ट्विस्ट की वजह से जहां शो शुरुआत में जबरदस्त टीआरपी पा रहा था, वहीं अब दर्शक इनसे परेशान होने लगे हैं। दर्शकों का कहना है कि शो के मेकर्स फालतू में अनुपमा को परेशान कर रहे हैं। टीवी धारावाहिक अनुपमा के पिछले एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि अनुज ने अनुपमा पर जमकर गुस्सा उतारा और उससे रिश्ता तोड़ने की बाद कह डाली। अनुज को छोटी से अलग होने का दुख है और उसे लगता है कि अनुपमा की वजह से उसकी बेटी उससे दूर हुई है। अनुज लगातार अनुपमा पर गुस्सा उतार रहा है, जो दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। दर्शकों का कहना है कि मेकर्स अनुपमा को जबरदस्ती परेशान कर रहे हैं।

अनुपमा के दर्शकों की तरफ से आ रहे ट्वीट देखकर मेकर्स शो में बदलाव करेंगे या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। हालांकि अभी का गुस्सा देखकर इतना तो लग रहा है कि अगले हफ्ते अनुपमा की टीआरपी पर असर पड़ सकता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article