टीवी मसाला

Anupama Twitter Reaction: अनुज की हालत देख रो पड़े दर्शक, अनुपमा पर गुस्सा उतारते हुए बोले, 'अनु से नफरत नहीं लेकिन...'

Anupama Twitter Reaction: स्टार प्लस के सुपरहिट धारावाहिक अनुपमा में इन दिनों कई सारे ट्विट्स एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स ने अनुपमा के ट्रैक में ये धमाकेदार ट्विस्ट्स दर्शकों के मनोरंजन के लिए पेश किए हैं लेकिन ये अनुपमा के ऊपर भारी पड़ रहे हैं। दर्शक अनुपमा से काफी नाराज हैं क्योंकि उसकी वजह से अनुज की हालत खराब हो गई है।

Image

Anupama Twitter Reaction: अनुज की हालत देख रो पड़े दर्शक, अनुपमा पर गुस्सा उतारते हुए बोले, 'अनु से नफरत नहीं लेकिन...'

Anupama Twitter Reaction: स्टार प्लस के सुपरहिट धारावाहिक अनुपमा के मेकर्स समय-समय पर धमाकेदार ट्विस्ट्स पेश करते रहते हैं। ये ट्विस्ट एंड टर्न्स दर्शकों को काफी पसंद आते रहे हैं, जिस कारण रूपाली गांगुली का ये शो कई महीनों से नम्बर 1 है। अनुपमा के मेकर्स ने कुछ वक्त पहले माया की एंट्री कराई है, जिसकी वजह से अनुज और अनुपमा की जिंदगी में उथल-पुथल मच गई है। माया की एंट्री के बाद से ही अनुपमा की जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अनुपमा इन दिनों काफी परेशान है, जिस कारण अनुज की लाइफ भी ठीक नहीं चल रही है। माया ने छोटी अनु को अपने साथ ले जाकर इन दोनों को परेशान कर दिया है।

अनुज की हालत देखकर उनके फैंस अनुपमा से नाराज हो उठे हैं। दर्शक अनुपमा का ट्रैक देखने के बाद अनुज के लिए परेशान हो उठे हैं और रूपाली गांगुली के किरदार से नाराज हो उठे हैं। एक दर्शक ने ट्विटर पर लिखा है, 'अनुपमा खुद के पड़पोती की पहेली होली के लिए अपनी बच्ची से जुड़ा हुए अनुज को भी छोड़के चली आयी लोगो को दिखता है की अनुपमा देवी को प्राथमिकता क्या है अंधी जनता फिर भी अनुपमा देवी को जी सपोर्ट करती रहेगी।भगवान करे ये जनता के साथ वही हो जो अनुज के साथ हुआ और उनके साथ छोड़ दे।'

अनुपमा देखने वाले दूसरे फैन ने ट्विटर पर लिखा है, 'जब भी कुछ होता है अनुपमा यही कहती है कि मेरे लिए सबसे जरूरी मेरे पति हैं लेकिन जब यह साबित करने का मौका आता है तो वो पीछे हट जाती है। चाहे वो अनुज के एक्सीडेंट के टाइम पर हो या अब। मैं अनुपमा से नफरत नहीं करना चाहता हूं लेकिन वो हर बार ऐसा करती है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article