Anupama: सहारा बन डिंपी की जिंदगी में वापिस लौटेगा ये शख्स, समर के बच्चे को देगा अपना नाम

Anupama New Entry: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिंपी के लिए मेकर्स एक पुराने ही शख्स की एंट्री कराने की सोच रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर क्या है ये पूरा मामला।

Anupama New Entry: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपम में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को सीरियल की बेहतरीन कहानी ने बांधे हुआ है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की जोड़ी ने सभी को नानी याद दिला दी हैं। इसी के साथ सीरियल के करंट ट्रैक में समर की मौत हो गई है, ऐसे में सागर पारेख ने भी एग्जिट ले लिया है। अब शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कहानी में एक नए शख्स की एंट्री कराइ जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए इस खबर से जुडी अपडेट्स।

Anupama: सहारा बन डिंपी की जिंदगी में वापिस लौटेगा ये शख्स, समर के बच्चे को देगा अपना नाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक डिंपी का एक्स हस्बैंड निमृत शो में एंट्री ले सकता है। कहा जा रहा है की डिंपी का सहारा बन वो अनुपमा (Anupama) और अनुज की जिंदगी में आग लगाएगा। साथ ही समर के बच्चे को अपना नाम दे कर अभी की आंखों में महान बनना चाहेगा। हालांकि अभी तक इस खबर पर ना ही एक्टर और मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने आया है। इसी के साथ खबरें है की वनराज और बा अनुपमा को अनुज से तलाक लेने के लिए जोर डालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा।

End of Feed