टीवी मसाला

Anupama: लीप के चक्कर में Rupali Ganguly-Gaurav Khanna का पत्ता काटेंगे राजन शाही? सामने आया मामला

Rupali Ganguly and Gaurav Khanna leaving Anupama show: रिपोर्ट के मुताबिक खबर आ रही थी कि रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में लीप देखने को मिल सकता है साथ ही नए किरदारों की एंट्री भी होगी। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट का दावा है कि यह सभी अफवाहें झूठी हैं।

Image

Rupali Ganguly and Gaurav Khanna not leaving Anupama show

Rupali Ganguly and Gaurav Khanna leaving Anupama show: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा हमेशा की तरफ इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में ऊपर बना हुआ है। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने के लिए नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। वर्तमान ट्रैक की बात करें तो इस समय अनुपमा (Anupama) अपनी और अनुज की गोद ली हुई बेटी आध्या की खोज में लगी है। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है इसी ट्रैक को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स आध्या की लव स्टोरी को आगे बढ़ाएंगे और शो में नई एंट्री देखने को मिल सकती है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अनुपमा (Anupama) शो को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट सामने आ रही थी कि रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) शो को छोड़ कर जा सकते हैं वहीं एक बड़ा लीप भी देखने को मिलेगा। लेकिन पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना शो के मुख्य चेहरे हैं, यह शो को छोड़ कर नहीं जा रहे हैं। साथ ही एक करीबी सूत्र ने यह भी बताया की मेकर्स शो में अभी लीप लेकर नहीं आ रहे हैं, यह सभी अफवाहें झूठी है।

इस बीच आपको बता दें कि अनुपमा के नए प्रोमो के मुताबिक अनुपमा अपनी बेटी आध्या का पता लगा लेगी और जमाष्टमी के मौके पर वह अनुज को आध्या से मिलवाकर रहेगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा जोर से अनुज का नाम पुकारती है, वहीं अनुज अपनी छोटी आध्या को देख खुश हो जाता है। वह उसके पास जाता है और उसे गले लगाता है। लेकिन तभी अनुपमा जमीन पर बेहोश होकर गिर जाती है। अब देखना है कि क्या अनुपमा-अनुज और आध्या का परिवार पूरा हो पाएगा?

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article