Anupama Spoiler: मालती देवी लेगी अनुपमा से अपनी बर्बादी का बदला, शो में आएगा धांसू ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 16, 2023, 11:03 AM IST

Anupama Spoiler: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लाने वाले हैं। अनुपमा ने परिवार के लिए अपने सपनों को छोड़ दिया है। वो अमेरिका नहीं जाती है और दोबारा शाह परिवार वापस हो जाती है। अनुपमा को देखकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं। सभी जानना चाहते हैं कि अनुपमा वापस क्यों आ गई है।

Anupama Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लाते हैं। माया के जाने के बाद छोटी अनु सदमे में चल गई है। अनु को खुश करने के लिए घरवाले उसे शाह हाउस भेजते हैं। शाह हाउस में परी को देखकर अनु खुश होती है। लेकिन उसका घर में आना डिंपी और बा को पसंद नहीं आता है। दोनों को लगता है कि अगर छोटी को कुछ हो जाएगा तो अनुज उन्हें ही सुनाएगा।

anupama

anupama instagram (credit pic: instagram)

End of Feed