टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: माया का असली चेहरा सामने लाएगी छोटी अनु, Anupama-Anuj के पैरों तले खिसकेगी जमीन

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 15, 2023, 11:08 AM IST

Anupama Upcoming Twist Latest Spoiler Alert : अनुज और अनुपमा के साथ माया पूरी तरह से माइंड गेम खेल रही है। ऐसा लगता है कि छोटी अनु का भावनात्मक आउटबस्ट होगा, जहां वो अब माया के गेम प्लान के बारे में बताएगी। अनु, अनुपमा के सामने माया के बुरे चेहरे का पर्दाफाश करेगी।

Image

Anupama Spoiler Alert

Anupama Latest Spoiler Alert : टीवी सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। ऐसा लगता है कि छोटी अनु के जाने से अनुज को गहरा सदमा लगा है। हर कोई उसकी हालत देखकर बहुत दुखी है। यहां तक कि काव्या, माया को समझाने की कोशिश करती है कि अनुज और अनुपमा की तरफदारी करती है। लेकिन माया अपनी जिद छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। जरूरत की घड़ी में अनुज और अनुपमा को कपाड़िया हाउस और शाहर हाउस दोनों का सहारा मिलने वाला है।

इस बार बरखा भी माया को रोकती है जहां काव्या उसके साथ हाथ मिलाती है। इतना ही नहीं समर, डिंपी, पाखी, अधिक सभी मान और अनु की खातिर हाथ मिलाते हैं। सभी उनका समर्थन करते हैं ताकि वे एक साथ अच्छा समय बिता सकें। यह देखना बेहद उत्साहजनक होगा कि वफादार दर्शकों को बांधे रखने के लिए शो में आगे क्या होता है। क्योंकि मेकर्स अब माया का गेम ओवर करने का प्लान कर रहे हैं। अब जल्द ही कहानी में माया की असलियत सामने आने वाली है।

छोटी अनु देगी चौंकाने वाला बयान

अनुज और अनुपमा के साथ माया पूरी तरह से माइंड गेम खेल रही है। ऐसा लगता है कि छोटी अनु का भावनात्मक आउटबस्ट होगा, जहां वो अब माया के गेम प्लान के बारे में बताएगी। अनु, अनुपमा के सामने माया के बुरे चेहरे का पर्दाफाश करेगी और बताएगी कि कैसे माया, छोटी अनु के साथ छेड़छाड़ कर रही है यही अनुज और अनुपमा के बीच झगड़े का कारण बन रहा है। छोटी अनु, अनुपमा के सामने बताएगी कि वह जानती है कि माया अनुज और अनुपमा के विवाहित जीवन में समस्याएं पैदा कर रही है।

ऐसे में छोटी अनु कहती है कि अगर वो कपाड़िया हाउस में रही तो और समस्याएं होंगी। छोटी अनु नहीं चाहती कि अनुज और अनुपमा को उसकी वजह से परेशानी हो और इसलिए वह अनुपमा से अनुरोध करेगी कि वह उसे माया के साथ जाने की अनुमति दे। ये सब सुनकर अनुपमा रो पड़ेगी, क्योंकि उसे एहसास होगा कि छोटी अनु उसे माया से ज्यादा प्यार करती है। क्या अनुपमा छोटी अनु को माया से बचा पाएगी या नहीं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article