टीवी मसाला

Anupama Spoiler: अनुपमा के बाद टूटेगी पाखी की शादी, माया करेगी बंद कमरे में अनुज संग हदें पार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 6, 2023, 12:04 PM IST

Anupama Spoiler Alert: टीवी शो अनुपमा में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। एक तरफ जहां अनुपमा और अनुज एक दूसरे से अलग है। दूसरी तरफ अधिक और पाखी का रिश्ता भी ठीक नहीं है। दोनों के बीच खूब झगड़ा हो रहा है। इस झगड़े का कारण अनुज और अनुपमा है।

Image

anupama spoiler (credit pic: instagram)

Anupama Spoiler Alert: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्रैक लेकर आने वाले हैं। शो में अनुज और अनुपमा के मिलने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुपमा के साथ होती है, जहां पूरा शाह परिवार जश्न के माहौल में डूबा होता है। अनुपमा की मां कांता उसे अच्छे से सजाती है क्योंकि वो लंबे समय बाद अनुज से मिलेगी। घर में किंजल, काव्या मिलकर डांस करते हैं। अनुज भी अनुपमा से मिलने के लिए बेकरार है।

छोटी अनुज से कहती हैं कि आपने मम्मी के लिए कोई गिफ्ट लिया। अनुज और अनु की तैयारियां देखकर माया को जलन महसूस होती है। वो अनुज को रोकने की कोशिश करती है। लेकिन अनुज उसकी बात नहीं मानेगा। माया की पागलपन को रोकने के लिए उसे थप्पड़ मार देता है। घर में अनुज और अनुपमा की वापसी से अंकुश बहुत खुश होता है। लेकिन बरखा और अधिक को लगता है कि उनसे सब कुछ एक बार फिर छीन लिया गया है। बरखा अधिक के कान भरते हुए कहती हैं कि ये सब पाखी की वजह से हो रहा है।

पाखी भी अपनी मां अनुपमा की तरह है जिसे अपने पति से ज्यादा परिवार की चिंता है। अधिक और पाखी के बीच जमकर झगड़ा होता है। अधिक गुस्से में पाखी पर हाथ उठा देगा। अधिक की इस हरकत की वजह से पाखी अपना घर छोड़कर आ जाती है और इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लेती है। दूसरी तरफ वनराज काव्या से कहता है कि मैं इस शादी में नहीं रहना चाहता हूं तुम मेरा घर छोड़कर चली जाओ। काव्या घर छोड़कर जाने से मना कर देती है। काव्या के घर छोड़ने की बात पर किंजल कहती हैं कि वो भी अपनी बेटी परी के साथ चली जााएगी। शो में बहुत सारा ड्रामा होने वाला है। मेकर्स जल्द शो में लीप लेकर आने वाले हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article