टीवी मसाला

Anupama Spoiler Alert: बाप के जाते ही शाह हाउस का नया "वनराज" बनेगा तोशु, अनुपमा की जान पर फिर मंडराएगा खतरा

Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की अनु अस्पताल से वापिस घर लौट आएगी। दूसरी तरफ वनराज के घर से गायब होने पर तोशु घर का नया वनराज बनने की कोशिश करेगा। आइए देखते हैं कि 3 सितंबर को शो में क्या नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

Image

Anupama Spoiler Alert

Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो अनुपमा इस दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि सीरियल में वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने शो को अचानक अलविदा कह दिया है। अब रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि अनुपमा में जल्द ही नए वनराज शाह के तौर पंकित ठक्कर एंट्री लेने वाले हैं। इस बीच वर्तमान ट्रैक की बात करें तो अनुपमा जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं। डॉक्टर पूरी कोशिश करते हैं अनु को बचाने की और वह उसकी जान बचा भी लेते हैं। जिसके बाद पूरा शाह परिवार जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनाता है। आइए अब देखते हैं कि 3 सितंबर को शो में क्या नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

अनुपमा (Anupama) के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा की अनुज और आध्या, अनु को अस्पताल से घर लाने जाते हैं। इधर पूरा आशा भवन अनुपमा के स्वागत की तैयारी कर रहा है। अस्पताल में डॉक्टर अनुपमा को अपने सेहत का ध्यान रखने के लिए बोलते हैं साथ ही उसने बहुत सई चीजों से सतर्क भी करते हैं। वहीं अनुज डॉक्टर से कहता है कि वह अनुपमा का पूरा ख्याल रखेगा। दूसरी तरफ तोशु और पाखी अपने पापा को कॉल करते और पूछते हैं कि वह कहाँ हैं इतने दिनों से। इतने में अनुज, अनुपमा को लेकर घर या जाता है सभी खुशी से उसका स्वागत करते हैं।

आगे दिखया जाएगा की घर आने के बाद अनुपमा सीधे बा के पास जाती है और उन्हें समझाती है कि इंसान अपनी जिंदगी में एक ही गलती करता है। जब इंसान उसके पास रहता है तो उसे कद्र नहीं होती है और जब वह चला जाते हैं तब वह रोता रहता है। अनुपमा बा को समझाती है कि वो बापूजी के साथ रहे, अपना गुस्सा छोड़ दें। अब अनुपमा में आगे दिखाया जाएगा की तोशु वनराज के जाने के बाद शाह हाउस का नेता बनने की कोशिश करेगा। वह चाहेगा की घर का मुखिया उसे बना दिया जाए। अब देखना है कि आगे क्या नया ट्विस्ट आएगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article