टीवी मसाला

अवॉर्ड नाइट से गुस्से में आग बबूला होकर निकलीं Rupali Ganguly, स्कूटी में भारी भरकम लहंगा पहन हुईं रवाना

Rupali Ganguly Angry: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अनुपमा (Anupama) फेम रूपाली गांगुली बेहद ही गुस्से में नजर आ रही है। वह एक स्कूटी में भारी भरकम लहंगा पहना वहाँ से जाती दिखीं जिसे देख लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Image

Anupama Rupali Ganguly Angry Video

Rupali Ganguly Angry: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है जिससे सीरियल की टीआरपी आसमान छू रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रूपाली अवॉर्ड नाइट से गुस्से में निकलती हैं सिर्फ इतना ही नहीं वह स्कूटी में बैठ वहाँ से चली जाती है। हालांकि अब यह वीडियो देख लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है, आखिर क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

वीडियो में देखने को मिला की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) वीडियो काल पर किसी से बात करते हुए पूछ रही हैं क्या मैं बाहर निकलू या नहीं। मैं कोई अवॉर्ड लेकर नहीं जा रही हूं। इसके बाद वह स्कूटी पर बैठती है और वहाँ से रवाना हो जाती हैं। भारी भरकम लहंगे के साथ रूपाली स्कूटी में बैठ जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रूपाली को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई ट्रोलर्स का कहना है की मुंबई पुलिस को रूपाली पर सख्त कारवाई करनी चाहिए क्यूंकी उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया है।

वहीं कई लोग इसे पीआर स्टंट का नाम दे रहे हैं। बात दें यह वीडियो उस समय की है जब कल मुंबई में स्टार परिवार अवॉर्ड फंक्शन हो रहा था। वीडियो को देख यह साफ झलकता है की यह अवॉर्ड नाइट में मसाला लगाने के लिए शूट किया गया है। बात तें चले की अनुपमा (Anupama) से रूपाली गांगुली ने एक नहीं बल्कि 3 अवॉर्ड अपने नाम किये हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article