TRP क्वीन बनते ही Rupali Ganguly के सिर पर चढ़ा तेवर, जया बच्चन की तरह पैपराजियों को दिखाई उंगली

Rupali Ganguly Trolled: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में नजर आ रही रूपाली गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल के रहे हैं और साथ ही जया बच्चा का टैग भी दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Rupali Ganguly Trolled: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। सीरियल 'अनुपमा' से रूपाली घर-घर मशहूर हैं। अपनी दमदार कहानी से एक्ट्रेस दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज करती हुई नहीं थक रहीं। रूपाली की फैन फालोइंग सिर्फ यंगस्टर में नहीं बल्कि गृहणी के बीच भी काफी हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पेप्स पर गुस्सा करती हुई नजर आईं। बस फिर यही देख लोगों ने उन्हे ट्रोल करना शुरू कर दिया लेकिन क्यूँ जानिए इस रिपोर्ट में।

Rupali Ganguly Trolled.

दरअसल पिछले हफ्ते 'अनुपमा' (Anupama) फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) क पार्टी में पहुंची। इस दौरान कैमरों के आगे फोटो खिंचाने से पहले रूपाली एक मीडियाकर्मी को गुस्सा उंगली दिखाते हुए गुस्सा कर रही थीं। हालांकि दोनों के बीच बात क्या हुई इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन बाद में वो शांत होकर पोज देने लगीं। सोशल मीडिया पर जिस तरह की प्रतिक्रियाँ इस वीडियो को देखने के बाद सामने आ रही है जिससे साफ लग रहा है कि दर्शकों को रूपाली का ये व्यवहार पसंद नहीं आया। एक यूजर ने रूपाली के लिए लिखा कि 'सक्सेस सिर पर चढ़ गई है और कुछ नहीं।'

End of Feed