टीवी मसाला

Anupama: अनुज के मिलते ही अनुपमा पर चढ़ा खुमार, बेस्ट फ्रेंड देविका संग किया 'होंठ रसीले' पर जमकर डांस

Anupama Dance Video: सोशल मीडिया पर अनुपमा (Anupama) का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेस्टफ्रेंड देविका भी नजर आ रही हैं। सिर्फ यही नहीं दोनों गाने होंठ रसीले में कमरिया मटका डांस कर सभी का दिल जीत रही हैं। इस रिपोर्ट में देखिय वो मजेदार वीडियो।

Image

Anupama Dance Video:

Anupama Dance Video: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा के कलाकार अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सेट से तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करते हैं। अनुपमा की बहूएं और या सास कोई भी रील बनाने से नहीं चूंकता जब भी सेट से टाइम मिले। बीते दिन अनुपमा का किरदार निभा रही रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की जिसमें वह गानों पर थिरकती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में अनुपमा की बेस्टफ्रेंड देविका भी रूपाली का खूब साथ दे रही हैं।

अनुपमा (Anupama) के सेट से रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपनी एक डांस वीडियो शेयर की जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में वह टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर जो कहानी में देविका का किरदार निभा रही हैं वो भी अनुपमा संग गानों पर थिरक रही है। दोनों ही एक्ट्रेस वेलकम फिल्म के गाने होंठ रसीले पर डांस कर रही है, हर एक मूव काफी कमाल है। इस वीडियो को रूपाली ने कैप्शन देते हुए कहा कि टाइम मिले तो रील बनाओ और कोई रिहर्सल नहीं बस सीधे नाचो। इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेन्ट करते हुए दोनों की तारीफ की।

एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि आपने तो सिर्फ बात की... लेकिन हमें तो बहुत कुछ कहना है आपकी तारीफ में। बात दें अनुपमा की कहानी में 6 महीने का लीप आया है जिसमें अनुज गरीब हो गया है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा एक आशा भवन चला रही है। आज के एपिसोड में अनुपमा और अनुज के दिन रात देखभाल करती हुई नजर आई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article