टीवी मसाला

Anupama में होगी TV के इस हैंडसम हंक की एंट्री, क्या राही और प्रेम की जिंदगी में लाएगा तूफान ?

New Entry in Anupama: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है की कहानी में एक नए कलाकार की एंट्री होने जा रही है। ये वही कलाकार है जो अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज कर रहा है, जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Randeep Rai in Anupama

New Entry in Anupama: रूपाली गांगुली, शिवम खजुरिया और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की झमा-झम बारिश हो रही है। सीरियल अपनी इसी दमदार कहानी के चलते वापिस से टीआरपी लिस्ट में तूफान मचा रहा है। फिर एक बार 'अनुपमा' को टीआरपी लिस्ट में पहली नंबर की गद्दी मिल गई। हर दिन कहानी में नए-नए किरदारों से जनता को रूबरू कराया जा रहा है। इसी से जुड़ी अब एक बड़ी खबर सेट से लीक हुई कि जल्द ही 'अनुपमा' में टीवी के एक हैंडसम हँक की एंट्री होने जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

उड़ती-उड़ती खबर आई है कि सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में टीवी एक्टर रणदीप राय (Randeep Rai) की एंट्री होने जा रही है। रणदीप के किरदार का नाम मोहित होने वाला है जो राही और प्रेम के बीच दूरियाँ लाएगा। ऐसे में मोहित ने शो को और मजेदार बनाने के लिए तैयार पूरी कर ली है। रिपोर्ट्स का यह भी कहना है की रणदीप आज से सेट पर शूटिंग शुरू कर देंगे। अब देखना दिलचस्प होने वाला है की रणदीप की एंट्री क्या जनता को पसंद आएगी।

बता दें रणदीप राय 'अनुपमा' से पहले ये उन दिनों की बात है, बालिका वधू और बड़े अच्छे लगते हैं 2 जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। एक्टर से पहले शो में मनीष गोयल की एंट्री हुई जो एक कैदी राघव का किरदार निभा रहा है। अनुपमा और राघव के बीच चल रही टेशन भी दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही है। जल्द ही अनुपमा के आगे राघव का अतीत सामने आने वाला है। वहीं कोठारी हाउस में बा का रो-रो कर बुरा हाल है क्यूंकी प्रेम घर छोड़कर चला गया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article