टीवी मसाला

अनुपमा में गौरव खन्ना की कास्टिंग के खिलाफ थी पूरी दुनिया...फिर भी राजन शाही ने दिया मौका, बन गए स्टार

Rajan Shahi Talks About Gaurav Khanna Casting: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोड्यूसर राजन शाही ने गौरव खन्ना की कास्टिंग से जुड़ा खुलासा किया है। राजन शाही ने बताया कि कैसे गौरव खन्ना को 'अनुपमा' में कास्ट करते समय लोगों ने उन्हे क्या सुझाव दिए थे। यहां पढिए

Image

Image Source: Instagram

Rajan Shahi Talks About Gaurav Khanna: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की बरसात हो रही है। प्रोड्यूसर राजन शाही ने इसे टीआरपी में नंबर 1 बनाने के लिए मेहनत की। जैसा कि आपको मालूम है कि सीरियल में अनुज कपाड़िया के किरदार ने 'अनुपमा' को कैसे हिट कराया। अब हाल ही मे राजन शाही ने खुलासा किया कि कैसे गौरव खन्ना की कास्टिंग करते हुए उन्हे लोगों ने एक्टर को बदकिस्मत बोला। लोगों ने राजन शाही को सलाह दी कि गौरव को 'अनुपमा' में कास्ट नहीं करना चाहिए।

राजन शाही ने एक इंटरव्यू में कहा कि कई लोगों ने, जिनमें कुछ मशहूर हस्तियाँ भी शामिल हैं, मुझसे कहा कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को 'अनुपमा' (Anupama) मैं कास्ट नहीं करना चाहिए क्यूंकी एक्टर बदकिस्मत हैं। मुझे बुरा लगता है जब कोई ऐसा कहता है। मैंने अपने बारे में ये बातें शुरू से ही सुनी हैं, इसलिए मुझे गुस्सा आता है। हर चीज़ का अपना तालमेल और किस्मत होती है, उसे तय करने के लिए एक शख्स ज़िम्मेदार नहीं हो सकता। अनुज के किरदार में काफ़ी कॉन्फिडेंस था। गौरव के आने तक, रूपाली 'अनुपमा' को और भी ऊंचाइयों पर पहुंचा चुकी थीं। लेकिन गौरव में खुद को साबित करने की भूख थी। उन्होंने 6-7 सालों से कोई सीरियल नहीं किया था, इसलिए उन्होंने शो में अपना बेस्ट दिया।

राजन शाही के इस खुलासे से हर कोई शॉक किया क्यूंकी गौरव खन्ना के किरदार अनुज को बेहद ही जनता से प्यार मिला है। कहानी में लीप के बाद ही गौरव खन्ना ने शो को अलविदा कह दिया था जिससे फैंस का दिल टूटकर चूर हो गया था। हालांकि अब गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं जिसके लिए उन्हे खूब प्यार मिल रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article