Anupama Promo: राजन शाही का धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' की कहानी दिन पर दिन काफी मजेदार होती जा रही है। मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं ताकि वो जनता का दिल जीत सके। हाल ही में 'अनुपमा' में दो नए कलाकार मनीष गोयल और रणदीप राय की एंट्री हुई है। मनीष राघव का किरदार निभा रहे हैं जो एक कैदी है। वहीं रणदीप राय ख्याति कोठारी की पहली शादी से हुई औलाद का किरदार निभा रहे हैं। इन सब ट्विस्ट और टर्न्स के बीच सीरियल 'अनुपमा' का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जो देखने में काफी मजेदार है।
सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत कृष्ण कुंज से होगी जिसमें पूरा शाह परिवार राघव के घर में रहने का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में बा अनुपमा से कहती है की कृष्ण कुंज के घर में या तो राघव रहेगा या वो पूरा परिवार। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा की तरह राही भी अपने ससुराल वाले कोठारी परिवार से मोहित के लिए लड़ रही है। प्रेम राही से कहेगा की अगर उसने मोहित का साथ दिया तो उसे ये घर छोड़कर जाना होगा। दोनों ही मां-बेटी के सामने मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो गया है।
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) स्टारर सीरियल के प्रोमो में आगे देखने को मिलेगा कि अनुपमा कहेगी 'जब जब औरत ने आवाज उठाई तब तब समाज वालों ने उस पर सवाल उठाए। अब हम स्ट्रॉंग है किसी से नहीं डरेंगे। चाहे कुछ भी हो जाए हम आगे बढ़ेंगे। ये बोलते ही दोनों मां बेटी राही और अनुपमा एक दूजे को गले लगा लेंगी। अब प्रोमो देखकर तो यही समझ आता है की धर्म संकट में फंसी ये मां-बेटी की जोड़ी कैसे समाज से लड़ेगी।
