Anupama Promo: राजन शाही का धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों अपनी चटपटी कहानी के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। तमाम ट्विस्ट और टर्न्स लाने के बावजूद भी शो टीआरपी की मार झेल रहा है। इन दिनों सीरियल में राही और प्रेम की कहानी का ट्रैक चल रहा है। कोठारी परिवार और अनुपमा के बीच चल रही खटपट दर्शकों को काफी लुभा रही है। कहानी में और तड़का लगाते हुए मेकर्स ने शो की आने वाली नई कहानी से जुड़ा प्रोमो शेयर किया है। अनुज कपाड़िया के बाद अनुपमा की जिंदगी में एक शख्स की एंट्री होने जा रही है।
सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में एक एपिसोड के दौरान देखने को मिला था कि शादी के बीच अनुपमा को सेंट्रल जेल से खाने का ऑर्डर मिलेगा। लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत अनुपमा से होगी जो खाने का ऑर्डर लेकर सेंट्रल जेल पहुंचेगी, सिर्फ यही नहीं वो कैदियों को डांस सिखाएगी। इस दौरान उसे एक आदमी से मुलाकात होगी जो बहुत ही मधुर माउथ ऑर्गन बजा रहा होगा। ये देख अनुपमा उससे कहेगी कि 'आपकी धुन और मेरा डांस मिल जाए तो बहुत अच्छा होगा। मेरा विश्वास कीजिए।' बस फिर विश्वास शब्द सुन रुद्र अपना आपा खो देगा जिसे देख अनुपमा शॉक हो जाएगी।
लेटेस्ट प्रोमो को देख फैंस इस नई कहानी को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। सिर्फ यही नहीं लोगों का मानना है कि अनुपमा की जिंदगी में जल्द ही प्यार दस्तक देने वाला है। हालांकि कुछ लोग नाराज भी है कि क्या मेकर्स रुद्र को अनुज कपाड़िया का रिपलेसमेंट लेकर आएं हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा गौतम को गिरेबान से घसीटे हुए असलियत सामने लाएगी।
