टीवी मसाला

Anupama: Muskan Bamne ने दिया Paras Kalnawat के बयानों पर करारा जवाब, कहा सबका अलग अलग अनुभव होता है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2023, 01:45 PM IST

Anupama Actress Muskan Bamne on Paras Kalnawat Statement: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सीरियल 'अनुपमा' में पाखी का किरदार निभा रहीं मुस्कान बामने ने पारस कलनावत के बयानों पर जवाब दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।

Image

Anupama Actress Muskan Bamne on Paras Kalnawat Statement: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सीरियल 'अनुपमा' में पाखी का किरदार निभा रहीं मुस्कान बामने ने पारस कलनावत के बयानों पर जवाब दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।

Muskan Bamne on Paras Kalnawat Statement: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना स्टारर (Gaurav Khanna) सीरियल अनुपमा अपने करंट ट्रैक को लेकर काफी सुर्खियों में बना रहता है। बेहतरीन कहानी की वजह से ये सीरियल टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। कुछ समय में पहले सीरियल में समर का किरदार निभा चुके पारस कलनावत ने शो को लेकर बयान दिया है। एक्टर का कहना है की सीरियल अनुपमा के 80 प्रतिशत सितारे 'अनुपमा' को छोड़ देंगे अगर उन्हें अच्छा मौका मिले तो। अब इस बयान को लेकर सीरियल में पाखी का किरदार निभा रहीं मुस्कान बामने ने पारस को करारा जवाब दिया है।

हाल ही में सीरियल अनुपमा (Anupama) में पाखी का किरदार निभा कर घर-घर फेमस हुईं एक्ट्रेस मुस्कान बामने (Muskan Bamne) ने पारस कलनावत (Paras Kalnawat) के शो को लेकर दिए गए बयान पर जवाब दिया है। एक्ट्रेस का कहना कि शो के माहौल के साथ कुछ भी परेशानी नहीं है। उन्हें सेट पर काम करने में मजा आता है। इसी के साथ आगे कहती हैं कि सैलरी और सामान को लेकर में कभी भी देरी नहीं हुई है। एक्ट्रेस ने पारस को लेकर ये भी कह दिया "सबका अलग अलग अनुभव होता है। इसलिए शायद पारस ने अपनी प्रॉब्लम्स के कारण शो को छोड़ दिया ना की माहौल के लिए नहीं।"

मुस्कान बामने सीरियल अनुपमा को लेकर कहती है कि वह सेट पर होने वाली बहुत सी चीजों में हिस्सा नहीं लेती हैं और खुद में ही रहती हैं। वह बस अपना काम करती है और फिर बाकी समय अपने चाचा के साथ बिताती है। सीरियल की कहानी इस समय डिंपी और समर की शादी के इर्द गिर्द घूम रहा है। साथ ही जल्द गुरु मां और अनुज के असली रिश्ते के बारें में पता चल जाएगा। साथ शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि मालती देवी अनुपमा को अमेरिका वाली एकेडमी की उत्तराधिकारी बनाती है। जहां एक तरफ इस बात को सुन अनुपमा मानो खुशी से झूम उठती है। वहीं दूसरी तरफ नकुल गुस्से की आग में अनुपमा से बदला लेने को तैयार हो जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article