टीवी मसाला

Anupama: टीआरपी के खातिर गौरव खन्ना का इस्तमाल कर रहे हैं मेकर्स, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई लताड़

Anupama Makers Using Gaurav Khanna For TRP: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'अनुपमा' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कल के एपिसोड में अनुपमा और अनुज का रोमांस दिखाया गया। ऐसे में यह देख लोगों का मानना है कि मेकर्स गौरव खन्ना को टीआरपी बटोरने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

Image

Anupama

Anupama Makers Using Gaurav Khanna For TRP: स्टार प्लस का मसालेदार शो 'अनुपमा' में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स आए दिन ऐसा मोड़ लाते हैं जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं होती। कहानी में कोठारी परिवार वर्सेज अनुपमा चल रहा है जो देखने में काफी मजेदार है। हालांकि मेकर्स की इतनी मेहनत के बावजूद शो की रेटिंग में सुधार नहीं आ रहा। कल के एपिसोड में अनुपमा और अनुज का रोमांस दिखाया, जिसे देख कई लोग तो खुश हुए तो कईयों ने मेकर्स को ट्रोल किया। आखिर ऐसा क्यूँ जानिए इस रिपोर्ट में।

सीरियल अनुपमा (Anupama) में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने शो को लीप के बाद अलविदा कह दिया था। यह जान फैंस का दिल कांच की तरह मानो टूट गया था क्यूंकी उन्हे अब अनुपमा और अनुज का रोमांस देखने नहीं मिलेगा। इस बीच कल के एपिसोड में अनुज और अनुपमा का पुराना वैलेंटाइन डे वाला सीन दिखाया गया। हालांकि लोगों ने इसे भले ही पसंद किया लेकिन मेकर्स की इस हरकत को बकवास बताया। फैंस का मानना है कि प्रोड्यूसर राजन शाही अब अनुज को दिखाकर टीआरपी बटोर रहे हैं बल्कि उनका किरदार तो खत्म कर दिया गया है।

सिर्फ यही नहीं फैंस चाहते हैं कि गौरव खन्ना को सीरियल 'अनुपमा' में वापिस लाया जाए। बता दें रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में आज कोठारी परिवार अनुपमा के बनाए खाने के फैन हो जाएंगे। हालांकि माही इस पूरी दावत में एक ऐसा कांड करेगी जिसकी भनक अनुपमा को लग जाएगी। माही प्रेम और राही की शादी को रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article