टीवी मसाला

Anupama Maha Twist: दूसरी औरत के चक्कर में डिम्पी को तलाक देगा टीटू, जमीन पर पटकेगा सारा गुरूर

Anupama Maha Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा में आगे बैक टु बैक ट्विस्ट देखने को मिलेगा। जहां एक तरह मेघा के चंगुल से आध्या भागने का प्रयास करेगी वहीं डिम्पी से परेशान होकर टीटू उसे तलाक देने का फैसला करेगा। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Anupama Maha Twist

Anupama Maha Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा टीवी पर देखे जाने वाले पसंदीदा शो मे से एक है। दर्शक इस शो एके हर एपिसोड का इंतजार करते रहते हैं। टीआरपी रेटिंग में भी रूपाली गांगुली का शो अनुपमा हमेशा टॉप पर बना रहता है। वर्तमान ट्रैक की बात करें तो इस समय शो में जहां एक तरफ अनुपमा ने अपना नया फूड कार्ट खोला है वहीं आध्या एक पागल औरत मेघा की कैद में है। कहा जा रहा है कि मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने के लिए नए ट्विस्ट एण्ड टर्न लेकर आने वाले हैं। सबसे बड़ा ट्विस्ट जो आगे देखने को मिलेगा वह होगा डिम्पी-टीटू का डिवोर्स। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अनुपमा के आगे एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा जब टीटू डिम्पी को तलाक देने का फैसला करेगा। पैसों की कारण डिम्पी का व्यवहार बदल जाता है। जिससे टीटू और उसके बीच झगड़ा बढ़ जाएगा। हाल ही में हमने देखा था कि डिम्पी ने नंदिता पर अपने पति टीटू का पीछा करने का आरोप लगाया था। इस पर टीटू उसे शांत करने का प्रयास करता है, वह बोलता है कि नंदिता के साथ मैं केवल बात कर रहे था। हालांकि, डिम्पी को यह बात समझ नहीं आती है। हालांकि इस पूरे मामले को बापूजी आके शांत कर देते हैं।

बता दें कि आगे शो में डिम्पी का ड्रामा यही नहो रुकेगा और इन्हीं सब के कारण परेशान होकर टीटू, डिम्पी को डिवोर्स देने का फैसला करेगा। वह डिम्पी की हरकतों से परेशान हो जाएगा और उससे हमेशा के लिए अलग हो जाने का निर्णय लेगा। खैर आगे क्या होगा यह जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article