टीवी मसाला

Anupama Latest Promo: टूट गई अनुपमा- अनुज की जोड़ी, शो की कहानी देख भड़के यूजर्स ने निकाला मिस्टर कपाड़िया पर गुस्सा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 25, 2023, 09:53 PM IST

Anupama Latest Promo: अनुपमा का लेटेस्ट प्रोमो देखकर लोगों को लगने वाला है बड़ा झटका। अनुज के बाद अब अनुपमा ने छोड़ा कपाड़िया मेंशन। शो का नया प्रोमो देखकर लोगों ने मेकर्स पर निकाला गुस्सा। इतना ही नहीं शो के लीड कैरेक्टर अनुज को भी लोग ट्विटर पर खरी- खोटी सुना रहे हैं।

Image

anupama latest promo (credit pic :social media)

Anupama Latest Promo: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में मेकर्स आए दिन नया ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। अनुपमा में इस समय बेहद इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अनुज के जाने की वजह से अनुपमा अकेली पड़ गई है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि वो अपनी जिंदगी में आगे क्या करें। अनुपमा ने जिस घर को अनुज और छोटी के साथ प्यार के साथ सजाया था। वो टूट गया है। अनुपमा फैसला करती हैं कि वो भी इस घर को छोड़कर चली जाएगी।

मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में अनुपमा घर छोड़कर जाते हुए नजर आ रही हैं। रास्ते में अनुपमा अपने कान्हा जी से कहती हैं कि मैं क्या करूं भगवान। कहां किसके पास जाऊं। अनुपमा को साहरा देने के लिए पीछे से हाथ दिखाई देता है। अनुपमा के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ जाती हैं।

अनुज पर भड़के दर्शक

दर्शकों को शो का अपकमिंग ट्रैक बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। मान फैंस का दिल टूट गया है। ट्विटर पर यूजर्स अनुज को खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर्स का कहना है कि वनराज के बाद अब अनुज भी अनुपमा को छोड़ कर चला गया। ये सही नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा, नया प्रोमो देखकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। जो सोचा था सब उसके उल्टा हो रहा है।

गौरतलब हो कि अनुज छोटी के जाने की वजह अनुपमा को मानता है। उसे लगता है कि अनुपमा छोटी से प्यार नहीं करती थी इसीलिए उसने उसे जाने दिया। अनुज कहता है कि मेरा तुम्हारे साथ दम घुटता है। अनुज को लगता है कि अनुपमा की वजह से वो अकेला रह गया। अनुज छोटी का जाना बर्दाशत नहीं कर पाता है। वो अनुपमा से कहता है कि मैं तुम से अपने सभी रिश्ते तोड़ता हूं। ये सब कहकर अनुज घर छोड़कर चला जाता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article